ओडिशा: ओडिशा के पुरी में श्री गुंडिचा मंदिर के पास हुई भग*दड़ पर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा है कि यह त्रासदी एक गंभीर चेतावनी है। इस हा*दसे में दो महिलाओं समेत तीन लोगों की मौ*त हो गई है, जबकि 6 लोग घायल हैं। राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा है कि पुरी में रथ यात्रा के दौरान हुई भग*दड़ की घटना अत्यंत दुखद है।
शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदना और घायल श्रद्धालुओं के शीघ्र स्वस्थ होने की आशा करता हूं। साथ ही उन्होंने ओडिशा सरकार से राहत कार्यों में तेजी लाने की अपील की है और कांग्रेस कार्यकर्ताओं से आग्रह किया है कि वो इसमें हर संभव मदद करें। उन्होंने लिखा कि यह त्रासदी एक गंभीर चेतावनी है, ऐसे बड़े आयोजनों में सुरक्षा व्यवस्था और भीड़ प्रबंधन की तैयारियों की गंभीरता से तैयारी और समीक्षा होनी चाहिए। जीवन की रक्षा सर्वोपरि है और इस जिम्मेदारी में कोई चूक स्वीकार्य नहीं है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
