नई दिल्ली: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को एक बार फिर ‘वोट चोरी’ के मुद्दे पर बयान दिया है। उन्होंने कहा कि वह जल्द ही ‘वोट चोरी के सबूत देने वाले हैं’। राहुल गांधी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि हम आपको डायनैमिक, एक्सप्लोसिव सबूत देने वाले हैं। पूरे देश में ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ का नारा चल रहा है और आग जैसे फैल रहा है। उन्होंने कहा कि हिंदुस्तान के युवा आप अच्छी तरह सुनिए, सच्चाई है कि वोट चोरी करके सरकारें बन रही हैं।
हम गारंटी के साथ आपको सबूत देने वाले हैं। इस दौरान राहुल गांधी ने बीजेपी के नेताओं को भी निशाने पर लिया है। उन्होंने कहा कि बीजेपी के लोग जो भ*ड़क रहे हैं, मैं उनसे कहना चाहता हूं कि आप भड़*किए नहीं, क्योंकि ‘हाइड्रोजन बॉ*म्ब’ जब आएगा सब साफ हो जाएगा। कांग्रेस नेता राहुल गांधी पिछले कुछ महीनों से चुनाव आयोग पर ‘वोट चोरी’ का आरोप लगा रहे हैं। उनके आरोपों पर बीते महीने चुनाव आयोग ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जवाब दिए थे।
Tags Bihar Politics BJP Congress Congress MP Rahul Gandhi Election Commision Election Commission of India Hindi News India India News Latest News Latest News Updates Latest Updates MP Rahul Gandhi Politics Rahul Gandhi Rahul Gandhi Congress Rahul Gandhi News Sawai Madhopur App Top News Vikalp Times
Check Also
ईरान ने फोड़ी अमेरिका की ‘आसमानी आंख’, कतर में उड़ाया बैलिस्टिक मिसाइल रडार
ईरान: कतर के रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि देश को ईरान की ओर से …
त्योहारी सीजन में मिलावट का खेल, जयपुर में इतने किलो पनीर पकड़ा
जयपुर: जयपुर के जवाहर नगर इलाके में टीला नंबर-1 के पास एक डेयरी पर मिलावटी …
मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच भारतीय शेयर बाजार में आई भारी गिरावट
नई दिल्ली: मध्य पूर्व (Middle East) में बढ़ते तनाव और तेल की कीमतों (Crude Oil …
गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!
नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …
खामेनेई की मौ*त पर मोदी सरकार की चुप्पी पर सोनिया गांधी का तीखा तंज
नई दिल्ली: कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) ने मंगलवार को अमेरिका …
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
