Saturday , 7 March 2026
Breaking News

संसद में राहुल गांधी ने ऐसा क्या कहा कि बीजेपी हुई हम*लावर

नई दिल्ली: एक लंबे गतिरोध के बाद लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने आज संसद में बजट पर चर्चा में भाग लेते हुए जेफरी एपस्टीन फाइल्स, अनिल अंबानी, अदानी, भारत अमेरिका ट्रेड डील समेत कई मुद्दे उठाए है। राहुल गांधी ने अनिल अंबानी और केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी पर गंभीर आरोप लगाए है। उन्होंने कहा कि एक बिजनेसमैन हैं अनिल अंबानी, मैं पूछना चाहता हूं कि वो जेल में क्यों नहीं हैं? क्योंकि उनका नाम एपस्टीन फाइल्स में है।

Rahul Gandhi say in Parliament on many issues

मैं हरदीप पुरी से भी पूछना चाहूंगा, जिन्होंने उन्होंने एपस्टीन से परिचय कराया था। मैं जानता हूं कि किसने परिचय कराया और हरदीप पुरी जानते हैं कि किसने उनका परिचय कराया। राहुल गांधी ने कहा कि हमारे रक्षा बजट के केंद्र में अदानी का दबाव साफ दिखता है। हालांकि इस पर पीठासीन अधिकारी जगदंबिका पाल ने वि*रोध जताते हुए कहा कि उस व्यक्ति का नाम नहीं लिया जाना चाहिए जो सदन में मौजूद नहीं है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आरोप लगाया कि उन्होंने दबाव में भारत को बेच दिया है।

राहुल गांधी ने कहा कि मैं कह रहा हूं कि आपने भारत को बेच दिया है। क्या आपको भारत को बेचते हुए शर्म नहीं आ रही? आपने हमारी भारत माता को बेच दिया है। दिलचस्प बात है कि मुझे पता है कि प्रधानमंत्री साधारण परिस्थितियों में भारत को नहीं बेचेंगे। जानते हैं उन्होंने भारत को क्यों बेचा? क्योंकि वे उनपर दबाव डाल रहे हैं। उनके हाथ में उनकी गर्दन है। प्रधानमंत्री की आंखों में हम डर देख सकते हैं। एपस्टीन केस में 30 लाख फाइलें अभी भी बंद हैं।

ट्रंप के साथ जारी ट्रेड वार्ता को लेकर उन्होंने कहा कि अगर इंडिया गठबंधन सत्ता में होता तो कहता, प्रेसिडेंट ट्रंप कृपया ये समझिए कि आपको हमसे बराबरी से बात करनी होगी। आप हमसे इस तरह बात नहीं कर सकते जैसे हम आपके नौकर हों। दूसरी बात, हम ट्रंप से कहना चाहेंगे कि कृपया समझें, हमारी ऊर्जा सुरक्षा, हमारी ऊर्जा सुरक्षा है। चाहे कुछ भी हो, हम अपनी ऊर्जा सुरक्षा की रक्षा करेंगे। तीसरी बात, राष्ट्रपति ट्रंप, हम समझते हैं कि आपका एक मतदाता आधार है, खासकर कृषि क्षेत्र से जुड़ा मतदाता आधार। हम समझते हैं कि आपको अपने किसानों की सुरक्षा करनी है, लेकिन हम भी अपने किसानों की रक्षा करेंगे।

बीजेपी ने बोला तीखा ह*मला:

बीजेपी प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने राहुल गांधी पर झूठ बोलने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि पहले ज*हरीला झूठ बोलो और फिर विदेश उड़ जाओ। त्रिवेदी ने कहा कि राहुल गांधी पर उग्र*ता के साथ झूठ बोल रहे हैं और विपक्ष पर संसद में सड़क छाप आचरण करने के आरोप लगाए।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Iran America sky eye ballistic missile radar in Qatar 04 March 26

ईरान ने फोड़ी अमेरिका की ‘आसमानी आंख’, कतर में उड़ाया बैलिस्टिक मिसाइल रडार 

ईरान: कतर के रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि देश को ईरान की ओर से …

Adulteration in the festive season, so many kilos of cheese recovered in Jaipur

त्योहारी सीजन में मिलावट का खेल, जयपुर में इतने किलो पनीर पकड़ा

जयपुर: जयपुर के जवाहर नगर इलाके में टीला नंबर-1 के पास एक डेयरी पर मिलावटी …

Indian stock market falls sharply amid rising tensions in the Middle East

मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच भारतीय शेयर बाजार में आई भारी गिरावट

नई दिल्ली: मध्य पूर्व (Middle East) में बढ़ते तनाव और तेल की कीमतों (Crude Oil …

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Sonia Gandhi sharply criticized the Modi government's silence on Khamenei incident

खामेनेई की मौ*त पर मोदी सरकार की चुप्पी पर सोनिया गांधी का तीखा तंज

नई दिल्ली: कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) ने मंगलवार को अमेरिका …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !