Saturday , 7 March 2026
Breaking News

अदानी पर आरोप तय होने के मुद्दे पर राहुल गांधी का बड़ा बयान

नई दिल्ली: कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रायबरेली के लालगंज क्षेत्र में युवाओं के साथ बातचीत करते हुए उद्योगपति गौतम अदानी को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। राहुल गांधी ने कहा कि नरेंद्र मोदी अमेरिका की प्रेस को बोल रहे हैं कि अदानी मेरा मित्र हैं और मैं इसके बारे में अमेरिका के राष्ट्रपति से सवाल नहीं पूछूंगा। उन्होंने कहा कि अदानी के खिलाफ अमेरिका में केस दर्ज है कि इसने भ्रष्टाचार और चोरी की है।

Rahul Gandhi statement on the issue of Adani

हमारे प्रधानमंत्री वहां जाकर कहते हैं कि ये हमारा निजी मामला है, इस पर हम चर्चा नहीं करेंगे। राहुल ने कहा कि अगर वह सचमुच में हिंदुस्तान के प्रधानमंत्री होते तो वह डोनाल्ड ट्रंप के पास जाकर कहते कि मुझे बताओ क्या है, मैं जांच करूंगा और उनको भेजने की जरूरत होगी तो मैं उन्हें भेजूंगा।दरअसल, अमेरिका दौरे पर गए पीएम मोदी जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे थे तो उनसे सवाल किया गया कि क्या आपने ट्रंप के साथ गौतम अदानी मामले पर चर्चा की और क्या आपने मामले में ट्रंप से कार्रवाई करने की बात कही है?

इसके जवाब में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि भारत एक लोकतांत्रिक देश है। हमारे संस्कार और संस्कृति वसुधैव कुटुंबकम की है। हम पूरे विश्व को एक पूरा परिवार मानते हैं और हर भारतीय को मैं अपना मानता हूँ। ऐसे व्यक्तिगत मामलों के लिए दो देश के मुखिया न मिलते हैं, न बैठते हैं और न ही बात करते हैं। हाल ही में गौतम अदानी, उनके भतीजे सागर अदानी समेत आठ लोगों के खिलाफ अमेरिका में धो*खाधड़ी के आरोप तय किए गए थे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Iran America sky eye ballistic missile radar in Qatar 04 March 26

ईरान ने फोड़ी अमेरिका की ‘आसमानी आंख’, कतर में उड़ाया बैलिस्टिक मिसाइल रडार 

ईरान: कतर के रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि देश को ईरान की ओर से …

Adulteration in the festive season, so many kilos of cheese recovered in Jaipur

त्योहारी सीजन में मिलावट का खेल, जयपुर में इतने किलो पनीर पकड़ा

जयपुर: जयपुर के जवाहर नगर इलाके में टीला नंबर-1 के पास एक डेयरी पर मिलावटी …

Indian stock market falls sharply amid rising tensions in the Middle East

मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच भारतीय शेयर बाजार में आई भारी गिरावट

नई दिल्ली: मध्य पूर्व (Middle East) में बढ़ते तनाव और तेल की कीमतों (Crude Oil …

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Sonia Gandhi sharply criticized the Modi government's silence on Khamenei incident

खामेनेई की मौ*त पर मोदी सरकार की चुप्पी पर सोनिया गांधी का तीखा तंज

नई दिल्ली: कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) ने मंगलवार को अमेरिका …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !