नई दिल्ली: चीफ जस्टिस बीआर गवई पर सोमवार को हुए ह*मले की कांग्रेस नेता राहुल गांधी और सोनिया गांधी ने निंदा की है। सांसद राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर लिखा है कि चीफ जस्टिस पर ह*मला हमारी न्यायपालिका की गरिमा और हमारे संविधान की मूल भावना पर ह*मला है। इस तरह की घृणा के लिए हमारे देश में कोई जगह नहीं है और इन घटनाओं की निंदा होनी चाहिए। वहीं, कांग्रेस के आधिकारिक हैंडल पर सोनिया गांधी की तरफ से भी एक अलग बयान जारी किया गया है।
इसमें लिखा है कि सुप्रीम कोर्ट के अंदर आदरणीय चीफ जस्टिस पर ह*मले की निंदा के लिए कोई भी शब्द पर्याप्त नहीं है। यह ह*मला सिर्फ उन पर नहीं, बल्कि हमारे संविधान पर भी हुआ है। चीफ जस्टिस गवई ने विनम्रता दिखाई है लेकिन देश को गहरे दर्द और आक्रोश की भावना के साथ एकजुटता से उनके साथ खड़ा होना चाहिए।
कोर्ट में मौजूद वकील अनस तनवीर ने बीबीसी संवाददाता उमंग पोद्दार को घटना के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि आज (सोमवार) सुप्रीम कोर्ट में उस समय थोड़ी देर के लिए अफरा-तफरी मच गई जब एक वकील ने चीफ जस्टिस पर ह*मला करने की कोशिश की। बाहर निकाले जाने के दौरान वकील ने कहा कि सनातन का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान। अनस तनवीर का कहना है कि इस घटनाक्रम के दौरान जस्टिस गवई शांत रहे और सुनवाई जारी रखी।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
