Saturday , 5 September 2026
Breaking News

महिला ने टीटीई को ब्लै*कमेल कर की लाखों की ठ*गी, अब पुलिस गिरफ्त में

कोटा: रेलवे कॉलोनी थाना पुलिस ने हनी*ट्रैप मामले में रेलवे कर्मचारियों को ब्लैक*मेल कर लाखों की ठ*गी करने वाली शातिर महिला आरोपी को गिर*फ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस ने महिला आरोपी रानी सोनी (35) पत्नी प्रह्लाद राय निवासी भगवानगंज कैंट जिला सागर एमपी को गिर*फ्तार किया है। फिलहाल झुंझुनूं में वार्ड न. 17 निहाली चौक शिव मंदिर के पास थाना पिलानी रह रही है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार महिला ने टीटीई से एक साल में 3 लाख रुपए ठ*ग लिए। टीटीई की शिकायत पर कोटा रेलवे कॉलोनी थाना पुलिस ने महिला को गिर*फ्तार किया है।

 

 

Railway Colony Police kota news 08 may 25

 

रेलवे कॉलोनी थाना सीआई रामस्वरूप मीणा ने बताया कि टीटीई हरि गोपाल मीणा ने 2 मई को थाने में शिकायत दर्ज कारवाई थी। शिकायत में बताया गया था कि गत 13 मार्च 2024 को उसकी ड्यूटी कोटा से अजमेर- जबलपुर दयोदय एक्सप्रेस (12182) में थी। टीटीई मनोज कुमार भी उसके साथ था। चेकिंग के दौरान महिला थर्ड एसी के कोच में बैठी थी। उसके पास स्लीपर कोच का वेटिंग टिकट था। इस पर हरि गोपाल ने रानी को स्लीपर कोच में जाने को कहा लेकिन वह मानी नहीं। इस बीच महिला ने अपना मोबाइल गिरा दिया। जिस पर महिला हरि गोपाल से मोबाइल टूटने के नाम पैसे मांगने लगी और फोन नंबर ले लिए।

 

 

 

 

 

इसके बाद टीटीई हरि गोपाल ने कोच अटेंडेंट की मदद से महिला को स्लीपर कोच में भिजवा दिया। रिपोर्ट के अनुसार महिला ने हरि गोपाल को छे*ड़छाड़ के मामले में फंसाने की ध*मकी देते हुए पैसों की डिमांड की। बदनामी के डर से हरि गोपाल ने महिला को ऑनलाइन 5 हजार रुपए दे दिए। इसके बाद रानी मध्य प्रदेश के सागर स्टेशन पर उतर कर चली गई। इसके बाद महिला पुलिस में छे*ड़छाड़ की शिकायत देने की धम*की देते हुए हरि गोपाल को ब्लैक*मेल करने लगी।

 

 

 

 

बाद में राजीनामा के नाम पर महिला ने हरी गोपाल से एक लाख रुपए मांगे। हरि गोपाल ने महिला को दो बार में 20 हजार रुपए भेज दिए। इसके बाद महिला ने 25 हजार रुपए और मांगें। हरि गोपाल ने 25 हजार रुपए और भेज दिए। रुपए देने के बाद भी महिला ने झूठे मामले में फंसाने की ध*मकी देते हुए 30 हजार रुपए और मांगे।

 

 

इसके बाद हरि गोपाल ने रानी को दो बार में 30 हजार रुपए और भेज दिए। महिला ने बच्चों की तबीयत खराब होने और दवाइयां लेने सहित बार-बार झूठी रिपोर्ट व राजीनामे के दस्तावेज भेजकर हरि गोपाल से लाखों रुपए ह*ड़प लिए। महिला की शादी झुंझुनू के पिलानी में हो रखी है। इस कारण महिला का सागर से झुंझुनूं ट्रेन में आना जाना लगा रहता था। टीटीई की ​शिकायत के बाद महिला को पिलानी झुंझुनूं से गिर*फ्तार किया है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

Lottery held for 100 wards in nagar nigam Kota, 34 seats reserved for women, OBC woman to become Mayor Vikalp Times

कोटा में 100 वार्डों की लॉटरी, 34 महिला सीटें तय, OBC महिला बनेगी मेयर

कोटा: नगर निगम चुनाव (Municipal Corporation Elections) को लेकर कोटा (Kota) में 100 वार्डों की …

What happened suddenly before the Panchayati Raj elections The lottery was postponed Vikalp Times

पंचायतीराज चुनाव से पहले अचानक क्या हुआ? लॉटरी टली, सियासी हलचल तेज!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज (Panchayati Raj) संस्थाओं के वार्डों के आरक्षण (Reservation) की लॉटरी …

Major reshuffle in Rajasthan ahead of civic body elections; 41 municipal officials transferred Vikalp Times

राजस्थान में निकाय चुनाव से पहले बड़ा फेरबदल, 41 अफसरों के तबादले

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में निकाय चुनाव (Local Body Elections) से पहले स्वायत्त शासन विभाग (Local …

Tragic road accident in Jhalawar Private bus devotees, 4 dead bhimsagar patlapir Vikalp Times

झालावाड़ में दर्दनाक हादसा: श्रद्धालुओं को रौं_दती निकली प्राइवेट बस, 4 की मौ_त

झालावाड़: Jhalawar जिले में शनिवार (15 अगस्त) रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। पातला …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !