नई दिल्ली: रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट को लेकर बताया कि मुंबई से ठाणे के बीच समुद्र के नीचे टनल के निर्माण में बड़ी सफलता मिली है। उन्होंने कहा कि मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना में आज एक माइलस्टोन अचीव हुआ है। मुंबई से ठाणे के बीच समुद्र के नीचे से एक टनल का निर्माण किया जा रहा है। इसमें 4.8 किलोमीटर का एक महत्वपूर्ण सेक्शन है, उसमें बड़ी सफलता मिली है।
रेल मंत्री ने कहा कि मुंबई-अहमदाबाद प्रोजेक्ट में 320 किलोमीटर का ब्रिज पोर्शन का काम पूरा हो चुका है। सारे स्टेशनों में बहुत अच्छा काम चल रहा है। नदियों पर बहुत तेजी से पुल बन रहे हैं। उन्होंने कहा कि साबरमती में टर्मिनल करीब-करीब पूरा बन चुका है और महाराष्ट्र में प्रोजेक्ट में जो देरी हुई है, उसे मेकअप करने में लग रहे हैं।
अश्विनी वैष्णव ने बताया कि इस प्रोजेक्ट के बनने से मुंबई से अहमदाबाद की यात्रा आरामदायक हो जाएगी और यह यात्रा महज 2 घंटे सात मिनट में पूरी होगी। मुंबई से अहमदाबाद के बीच बुलेट ट्रेन चलाने को लेकर काम चल रहा है। इस परियोजना के जरिए अहमदाबाद से मुंबई के बीच सूरत, वडोदरा, ठाणे, वापी जैसे कई शहरों को जोड़ा जाएगा।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
