जयपुर: केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के पिता दाऊलाल वैष्णव का आज मंगलवार की सुबह एम्स अस्पताल में निधन हो गया है। वे पिछले लंबे समय से सांस लेने की दिक्कत होने के कारण एम्स हॉस्पिटल जोधपुर में भर्ती थे। पिछले कुछ दिनों से उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ने के बाद उनको वेंटिलेटर पर रखा गया था। जोधपुर एम्स ने आज मेडिकल बुलेटिन जारी करते हुए बताया कि 11:52 बजे पर उन्होंने अंतिम सांस ली है।
पाली जिले के निवासी थे दाऊलाल वैष्णव:
सीएम भजनलाल शर्मा ने जताया दुख:
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के पिता के निधन पर राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शोक व्यक्त किया है। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर कहा कि केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव के पिताजी दाऊ लाल वैष्णव जी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं। ईश्वर पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं परिजनों को संबल प्रदान करें।
माननीय केंद्रीय मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव जी के पिताजी श्री दाऊ लाल वैष्णव जी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है।
मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ है। ईश्वर पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं शोकाकुल परिजनों को दुःख की इस घड़ी में संबल प्रदान करें।
ॐ शांति!…
— Bhajanlal Sharma (@BhajanlalBjp) July 8, 2025
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
