नई दिल्ली: दिल्ली में कई दिनों से जारी गर्मी के बीच मंगलवार को मौसम अचानक बदल गया। शहर के कई हिस्सों में तेज हवा के साथ बारिश हुई, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।
बारिश के कारण कुछ इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई, जिससे लोगों को यातायात में परेशानी का सामना करना पड़ा है। इससे पहले मौसम विज्ञान विभाग ने अनुमान जताया था कि मंगलवार को दिल्ली में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
