जयपुर:- लोकसभा चुनाव 2024 के 7वें और अंतिम चरण का मतदान खत्म होने के बाद से ही अब एग्जिट पोल आने शुरू हो गए हैं। इसके साथ ही राजस्थान की 25 लोकसभा सीटों के परिणामों को लेकर नेताओं और वोटर्स का भी अब इंतजार खत्म हो गया है। एग्जिट पोल में तस्वीर साफ होती दिख रही कि राजस्थान में कौनसी पार्टी का पलड़ा भारी है। हालांकि, 4 जून को नतीजों के ऐलान के बाद ही तस्वीर साफ होगी।
India News D-Dynamics के सर्वे की अनुसार तो राजस्थान में बीजेपी को झटका लगता नजर आ रहा है। वहीं, राजस्थान में इस बार कांग्रेस की जीत का खाता खुलता नजर आ रहा है। पिछले 2 लोकसभा चुनाव में कांग्रेस 25 में से एक भी सीट पर जीत का परचम नहीं लहरा पाई थी। लेकिन, इस बार कांग्रेस की लिए अच्छी खबर है। इस बार कांग्रेस करीब 5 सीटों पर परचम लहराती नजर आ रही है।

इंडिया न्यूज-डी डायनामिक्स के एग्जिट पोल में एनडीए को 371 सीटें मिल रही हैं। वहीं, INDIA गठबंधन को 125 सीटें मिलने का अनुमान है। इसके अलावा करीब 47 सीट अन्य के खाते में जाने के आसार है। अगर राजस्थान की बात करें तो बीजेपी को नुकसान होता दिखाई दे रहा है। राजस्थान में बीजेपी इस बार 20 सीट ही जीत रही है। वहीं, कांग्रेस को 5 सीटें मिलने के आसार है। आज तक के एग्जिट पोल में राजस्थान में एनडीए को 16 से 19, इंडिया गठबंधन को 5 से 7 और अन्य को 1 से 2 सीट मिल सकती है।
इंडिया टुडे-एक्सिस माई इंडिया का एग्जिट पोल:-
राजस्थान में लोकसभा की 25 सीटों हैं। इसमें NDA को 51 फीसदी वोट मिलता नजर आ रहा है तो वहीं इंडिया को 41 प्रतिशत वोट मिलता दिख रहा है। सीट की बात करें तो NDA को 16-19 सीटें मिलती दिख रही हैं, इसके अलावा इंडिया को 5-7 सीटें मिल रही हैं। फिलहाल, NDA के पास राज्य की सभी 25 सीटें हैं।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया