Sunday , 8 March 2026
Breaking News

राजस्थान को मिली 9 केंद्रीय विद्यालय की सौगात

जयपुर: राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने देश में 85 नए केंद्रीय विद्यालयों की स्वीकृति के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का आभार जताया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा किए गए इस ऐतिहासिक निर्णय से राजस्थान में भी 9 नए केंद्रीय विद्यालयों की स्थापना होगी, जिससे प्रदेश में विद्यार्थियों के लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के अवसर बढ़ेंगे।

 

Rajasthan got the gift of 9 Kendriya Vidyalayas

 

 

शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री का यह अभूतपूर्व निर्णय शिक्षित भारत, विकसित भारत के संकल्प को मजबूती प्रदान करेगा। साथ ही, इससे भारत में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के प्रसार, शैक्षिक अवसंरचना के विकास एवं युवा पीढ़ी के सर्वांगीण विकास का मार्ग प्रशस्त होगा। उल्लेखनीय है कि केंद्र सरकार ने देशभर में 85 नए केंद्रीय विद्यालय खोलने का निर्णय लिया है।

 

 

 

 

 

इसमें 9 केंद्रीय विद्यालय राजस्थान के अलग-अलग 7 जिलों में भी खोले जाएंगे। श्रीगंगानगर और राजसमंद में एक साथ 2 केंद्रीय विद्यालय शुरू हो रहे हैं। नए केंद्रीय विद्यालयों में इसी सेशन में एडमिशन दिए जाएंगे।

 

 

 

 

इन जगहों पर खुलेंगे नए केंद्रीय विद्यालय:

मोदी सरकार कैबिनेट ने देशभर में 85 नए केंद्रीय विद्यालयों में से राजस्थान को 9 विद्यालय आवंटित किए हैं। यह एएफएस फलौदी (जोधपुर), बीएसएफ सतराना, बीएसएफ श्रीकरणपुर (श्रीगंगानगर), हिंडौन सिटी (करौली), मेड़ता सिटी (नागौर), राजसमंद, राजगढ़ (अलवर), भीम (राजसमंद), महवा (दौसा) में खुलेंगे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Iran America sky eye ballistic missile radar in Qatar 04 March 26

ईरान ने फोड़ी अमेरिका की ‘आसमानी आंख’, कतर में उड़ाया बैलिस्टिक मिसाइल रडार 

ईरान: कतर के रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि देश को ईरान की ओर से …

Adulteration in the festive season, so many kilos of cheese recovered in Jaipur

त्योहारी सीजन में मिलावट का खेल, जयपुर में इतने किलो पनीर पकड़ा

जयपुर: जयपुर के जवाहर नगर इलाके में टीला नंबर-1 के पास एक डेयरी पर मिलावटी …

Indian stock market falls sharply amid rising tensions in the Middle East

मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच भारतीय शेयर बाजार में आई भारी गिरावट

नई दिल्ली: मध्य पूर्व (Middle East) में बढ़ते तनाव और तेल की कीमतों (Crude Oil …

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Sonia Gandhi sharply criticized the Modi government's silence on Khamenei incident

खामेनेई की मौ*त पर मोदी सरकार की चुप्पी पर सोनिया गांधी का तीखा तंज

नई दिल्ली: कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) ने मंगलवार को अमेरिका …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !