Sunday , 7 June 2026
Breaking News

राजस्थान पुलिस ने “ऑनलाइन फ्रॉड” पर लगाम कसने के लिए “मीसो” के साथ किया एमओयू

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और ट्रेनिंग के जरिए बढ़ाएंगे जन जागरूकता
राजस्थान पुलिस प्रदेश में “ऑनलाइन फ्रॉड” के बारे में लोगों में जागरूकता के जरिए इसके प्रकरणों पर लगाम कसने के लिए ई-कॉमर्स कम्पनी “मीसो” के साथ मिलकर कार्य करेगी। इस संबंध में बुधवार को जयपुर में पुलिस मुख्यालय में महानिदेशक साइबर क्राइम, एससीआरबी एवं तकनीकी सेवाएं डॉ. रवि प्रकाश मेहरड़ा एवं महानिरीक्षक एससीआरबी शरत कविराज की मौजूदगी में करार (एमओयू) किया गया है। राजस्थान पुलिस की ओर से पुलिस अधीक्षक, एससीआरबी मनीष कुमार चौधरी और मीसो की ओर से जनरल  काउंसिल लोपमुद्रा राव ने एमओयू पर हस्ताक्षर किए।
इसके तहत ऑनलाइन ट्रांजेक्शंस की सुरक्षा से सम्बंधित सभी आवश्यक मुद्दों पर सोशल मीडिया प्लेटफार्म्स एवं स्टेक होल्डर्स की ट्रेनिंग के जरिए जन जागरूकता की दिशा में कार्य किया जाएगा। इससे लोगों में सर्तकता और सजगता के साथ सुरक्षित डिजिटल लेनदेन को बढ़ावा देने के लिए माहौल तैयार किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि “मीसो” पूर्व में कर्नाटक पुलिस के साथ भी इस क्षेत्र में कार्य कर चुकी है।
Rajasthan Police signs MoU with MISO to curb online fraud
अब यह राजस्थान पुलिस के साथ मिलकर कार्य करेंगी। जहां इस ई-कॉमर्स कंपनी के बड़ी संख्या में कस्टमर्स भी है। महानिदेशक साइबर क्राइम, एससीआरबी एवं तकनीकी सेवाएं डॉ. रवि प्रकाश मेहरड़ा ने बताया कि ऑनलाइन लेनदेन की दुनियां में लोगों को भ्रमित करके धोखाधड़ी के कई नए तरीके प्रकाश में आ रहे हैं। ऐसे में इस अनुबंध के तहत लोगों में जागरूकता के जरिए सुरक्षित डिजिटल लेनेदेन का वातावरण बनाने के लिए राजस्थान पुलिस के विषेषज्ञ और ई-कॉमर्स कम्पनी “मीसो” के एक्सपर्ट्स साझेदारी में कार्य करेंगे।
इसके तहत राजस्थान पुलिस के फेसबुक पेज, एक्स हैंडिल और इंस्टाग्राम जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर संयुक्त कैंपेन चलाकर डिजिटल लिटरेसी और ऑनलाइन ट्रांजेक्शन के लिए लोगों को जागरूक बनाया जाएगा। दोनो पक्ष मिलकर इस क्षेत्र में इनोवेशन, नए ट्रेंड्स और चुनौतियों का मुकाबला करने के लिए कार्य करेंगे। इस मौके पर मीसो की जनरल काउंसिल लोपमुद्रा राव ने कहा कि राजस्थान पुलिस के साथ ऑनलाइन फ्रॉड को रोकने के लिए पार्टनरशिप उनकी कंपनी के लिए गर्व का विषय है। हम सुरक्षित ऑनलाइन शॉपिंग और लोगों के लिए सुरक्षित डिजिटल फ्यूचर के लिए कार्य करेंगे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

JEE Advanced 2026 exam result declared Vikalp Times

कोटा ने फिर लहराया परचम, JEE Advanced में शुभम देशभर में प्रथम

पढ़ाई के साथ खेल भी, जानिए कैसे शुभम और कबीर बने देश के टॉपर कोटा: …

Mansi Sharma shines at the national level, now a college topper and architect Jaipur Vikalp Times

राष्ट्रीय स्तर पर चमकी मानसी शर्मा, अब बनीं कॉलेज टॉपर और आर्किटेक्ट

सवाई माधोपुर/जयपुर: जयपुर (Jaipur) की होनहार छात्रा मानसी शर्मा ने आयोजन स्कूल ऑफ आर्किटेक्चर (Aayojan …

ACB action on traffic officer in baran 31 May 26 Vikalp Times

ट्रैफिक इंचार्ज की खुली पोल! 7 हजार लेते ही पहुंच गई ACB

बारां: (Baran) में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने रविवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए यातायात …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !