Saturday , 7 March 2026
Breaking News

ऑर्गन ट्रांसप्लांट और अवेयरनेस बढ़ाने पर राजस्थान को मिले दो राष्ट्रीय अवार्ड

जयपुर: मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा की पहल पर हुए नीतिगत सुधारों एवं चिकित्सा मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर के मार्गदर्शन से प्रदेश में निरंतर अंगदान जैसे पुनीत कार्य को बढ़ावा मिल रहा है। अंगदान के क्षेत्र में बेहतर काम करने और इस दिशा में व्यापक स्तर पर जन जागरूकता के लिए राजस्थान को इमरजिंग स्टेट इन ऑर्गन डोनेशन एंड ट्रांसप्लांटेशन और एक्सीलेंस इन प्रमोशन ऑफ ऑर्गन डोनेशन कैटगरी में दो राष्ट्रीय अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है।

 

Rajasthan received two national awards for organ transplant and raising awareness

 

 

नई दिल्ली के डॉ. अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित गरिमामय समारोह में शनिवार को केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा ने यह दोनों अवार्ड प्रदान किए है। चिकित्सा शिक्षा सचिव अम्बरीष कुमार एवं चिकित्सा शिक्षा आयुक्त इकबाल खान के साथ राजस्थान में अंगदान से जुड़ी चिकित्सा शिक्षा विभाग की टीम ने यह पुरस्कार ग्रहण किए है।

 

 

 

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर ने अंगदान के क्षेत्र में इस उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए अंगदान से जुड़े सभी अधिकारियों, कार्मिकों, संस्थाओं तथा इस पुनीत कार्य में उदारमन से आगे आए परिजनों को बधाई दी है। चिकित्सा शिक्षा सचिव अम्बरीष कुमार ने कहा है कि चिकित्सा शिक्षा विभाग प्रदेश में अंगदान को बढ़ावा देने के लिए निरंतर नवाचार कर रहा है। अंगदान की आनलाइन शपथ लेने में राजस्थान देश का अव्वल राज्य है।

 

 

 

चिकित्सा शिक्षा आयुक्त इकबाल खान ने बताया कि पिछले कुछ समय से प्रदेश में अंगदान के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य हो रहा है। अंगदान एवं प्रत्यारोण की प्रक्रिया में पारदर्शिता के लिए गाइडलाइन में कई सकारात्मक बदलाव किए गए हैं। अवार्ड समारोह में समुचित प्राधिकारी डॉ.​ रश्मि गुप्ता, स्टेट ऑथोराइजेशन कमेटी के कन्वीनर डॉ. गिरधर गोयल, सोटो के प्रतिनिधि डॉ. धर्मेश, रोशन सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

 

About Vikalp Times Desk

Check Also

Iran America sky eye ballistic missile radar in Qatar 04 March 26

ईरान ने फोड़ी अमेरिका की ‘आसमानी आंख’, कतर में उड़ाया बैलिस्टिक मिसाइल रडार 

ईरान: कतर के रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि देश को ईरान की ओर से …

Adulteration in the festive season, so many kilos of cheese recovered in Jaipur

त्योहारी सीजन में मिलावट का खेल, जयपुर में इतने किलो पनीर पकड़ा

जयपुर: जयपुर के जवाहर नगर इलाके में टीला नंबर-1 के पास एक डेयरी पर मिलावटी …

Indian stock market falls sharply amid rising tensions in the Middle East

मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच भारतीय शेयर बाजार में आई भारी गिरावट

नई दिल्ली: मध्य पूर्व (Middle East) में बढ़ते तनाव और तेल की कीमतों (Crude Oil …

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Sonia Gandhi sharply criticized the Modi government's silence on Khamenei incident

खामेनेई की मौ*त पर मोदी सरकार की चुप्पी पर सोनिया गांधी का तीखा तंज

नई दिल्ली: कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) ने मंगलवार को अमेरिका …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !