प्रदेश को मिलेंगे 20 हजार और नए शिक्षक, 14 और 15 मई को आयोजित होगी रीट परीक्षा

गहलोत सरकार ने बेरोजगारों को दिया बड़ा तोहफा, प्रदेश को मिलेंगे 20 हजार नए शिक्षक, 20 हजार पदों के लिए होगी रीट भर्ती परीक्षा, 14 और 15 मई को आयोजित होगी रीट परीक्षा, सीएम गहलोत ने सीएमआर में हुई बैठक लिया संवेदनशील फैसला, कुछ दिनों से चल रहा था रीट भर्ती परीक्षा 2021 में पद बढ़ाने को लेकर आंदोलन, लेकिन सीएम ने आज सुबह ही पद नहीं बढ़ाने के दे दिए थे संकेत, अब 20 हजार पदों के होगी एक और परीक्षा, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्वीट कर दी ये जानकरी।
वर्ष 2022 में 14-15 मई को रीट परीक्षा आयोजित करने का निर्णय किया है जिससे प्रदेश को करीब 20,000 नए शिक्षक मिल सकेंगे। इस भर्ती में विशेष शिक्षकों हेतु भी प्रावधान किया जाएगा। इससे युवाओं को रोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगे।
— Ashok Gehlot (@ashokgehlot51) December 30, 2021
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया