Saturday , 7 March 2026
Breaking News

विधायक दीप्ति माहेश्वरी की कार का जबरदस्त एक्सीडेंट, ICU में भर्ती, कार के उड़े परखच्चे

राजसमंद: उदयपुर-राजसमंद नेशनल हाइवे पर शुक्रवार देर रात एक गंभीर सड़क हा*दसा हुआ है, जिसमें राजसमंद विधायक दीप्ति किरण माहेश्वरी गंभीर रूप से घायल हो गईं है। हा*दसा करीब रात के एक बजे उदयपुर के अंबेरी के पास अमरखजी मंदिर से आगे चीरवा टनल की तरफ जाने वाले रोड पर हुआ। विधायक की गाड़ी में उनके निजी सहायक जय और ड्राइवर धर्मेंद्र भी सवार थे। मिली जानकारी के अनुसार, उदयपुर से नाथद्वारा की ओर जा रही गुजरात नंबर की गाड़ी ने कट पर टर्न लिया। उसी दौरान कट पर राजसमंद से आ रही विधायक की कार से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी गंभीर थी कि तीनों घायल हो गए। विधायक, उनके पीए और ड्राइवर को उदयपुर के गीतांजलि हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। उधर, जिस गाड़ी ने टक्कर मारी, उसमें सवार चार लोगों को पुलिस ने हि*रासत में लिया है।

 

 

Rajsamand MLA Deepti Maheshwari's car met with an accident, admitted in ICU

 

 

टर्न लेने के दौरान हुआ हा*दसा: 

जानकारी के अनुसार उदयपुर-राजसमंद नेशनल हाईवे पर अमरखजी मंदिर से आगे चीरवा टनल की तरफ जाने वाले रोड पर कट के  पास यह हा*दसा हुआ है। उदयपुर से नाथद्वारा की तरफ गुजरात नंबर की गाड़ी जा रही थी। उसके ड्राइवर ने कट पर टर्न ले लिया था। टर्न लेने वाली गाड़ी ने राजसमंद से आ रही विधायक दीप्ति किरण माहेश्वरी की गाड़ी को टक्कर मा*र दी।

 

 

 

 

विधायक दीप्ति समेत 3 लोग थे कार में सवार:

कार में दीप्ति माहेश्वरी सहित तीन लोग सवार थे। तीनों को फौरन हॉस्पिटल पहुंचाया गया। दीप्ति माहेश्वर की पसलियों में फ्रैक्चर आया है। फिलहाल उनको आईसीयू में रखा गया है। दीप्ति के पिता सत्यनारायण माहेश्वरी ने बताया कि कार में दीप्ति के साथ PA जय और ड्राइवर धर्मेंद्र थे। जय के सिर में चोट चाटें आई हैं। धमेंद्र भी जख्मी है।

 

 

सूचना के अनुसार जिस गाड़ी से टक्कर हुई है, वह गुजरात नंबर की है। उसमें चार लोग सवार थे। उदयपुर की सुखेर पुलिस ने इनको हिरा*सत में लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। प्रारंभिक जानकारी में सामने आया कि ये लोग मैकेनिक हैं और उदयपुर के ही रहने वाले हैं।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Iran America sky eye ballistic missile radar in Qatar 04 March 26

ईरान ने फोड़ी अमेरिका की ‘आसमानी आंख’, कतर में उड़ाया बैलिस्टिक मिसाइल रडार 

ईरान: कतर के रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि देश को ईरान की ओर से …

Adulteration in the festive season, so many kilos of cheese recovered in Jaipur

त्योहारी सीजन में मिलावट का खेल, जयपुर में इतने किलो पनीर पकड़ा

जयपुर: जयपुर के जवाहर नगर इलाके में टीला नंबर-1 के पास एक डेयरी पर मिलावटी …

Indian stock market falls sharply amid rising tensions in the Middle East

मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच भारतीय शेयर बाजार में आई भारी गिरावट

नई दिल्ली: मध्य पूर्व (Middle East) में बढ़ते तनाव और तेल की कीमतों (Crude Oil …

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Sonia Gandhi sharply criticized the Modi government's silence on Khamenei incident

खामेनेई की मौ*त पर मोदी सरकार की चुप्पी पर सोनिया गांधी का तीखा तंज

नई दिल्ली: कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) ने मंगलवार को अमेरिका …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !