सवाई माधोपुर: प्रदेश में कल भारतीय प्रशासनिक सेवा अधिकारियों के किए गए तबादलों में मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने सवाई माधोपुर को भी तोहफे के रूप में भारतीय प्रशासनिक सेवा अधिकारी राकेश शर्मा को सूचना एवं जनसंपर्क विभाग राजस्थान का आयुक्त एवं संयुक्त शासन सचिव बनाकर दिया है। सवाई माधोपुर निवासी राकेश शर्मा बहुत ही सरल स्वभाव एवं मृदुभाषी व्यक्तित्व के धनी है।
वे इससे पूर्व प्रदेश के स्वायत्त शासन विभाग सहित कई महत्वपूर्ण पदों पर रहने के साथ ही वर्तमान में अतिरिक्त आयुक्त जयपुर विकास प्राधिकरण में पद स्थापित थे। जिन्हें कल ही सूचना एवं जनसंपर्क विभाग राजस्थान का आयुक्त नियुक्त किया गया है। राकेश शर्मा के डी आई पी आर का मुखिया बनाए जाने पर आई एफ डब्ल्यू जे राजस्थान के सवाई माधोपुर जिला अध्यक्ष राजेश शर्मा सहित जिले के पत्रकारों ने मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा का आभार प्रकट करते हुए आयुक्त सूचना एवं जनसंपर्क विभाग राजस्थान राकेश शर्मा को भी बधाई ओर शुभकामनाएं प्रेषित की है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
