Sunday , 8 March 2026
Breaking News

भाई-बहन के अटूट बंधन का पर्व रक्षाबंधन आज

जयपुर: भाई-बहन के अटूट बंधन का पर्व रक्षाबंधन आज देश भर में मनाया जा रहा है। आज के दिन बहनें अपने भाई की कलाई पर राखी बांधने के लिए पूजा की थाली सजाती है। इस दिन बहनें भाई को राखी बांधकर उनके उज्जवल भविष्य के लिए कामना करती है और भाई अपनी बहन को रक्षा का वचन देते हैं। इस साल रक्षाबंधन पर कई शुभ संयोग बन रहे है। भद्रवास योग के साथ शिववास योग का संयोग बन रहा है।

 

 

रक्षाबंधन पर भद्रा का साया आज सुबह 5:53 से शुरू हुआ, जो कि दोपहर 1:32 तक रहेगा। पंचांग के अनुसार, इस साल सावन के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि 19 अगस्त सोमवार को रात 3:04 से शुरू हो रही है। यह 19 अगस्त को ही रात 11:55 पर समाप्त हो रही है। ऐसे में उदया तिथि के अनुसार रक्षाबंधन का त्योहार आज सोमवार 19 अगस्त को मनाया जा रहा है।

 

 

Rakshabandhan, the festival of unbreakable bond between brother and sister, today

 

 

ज्योतिषीय गणना के अनुसार साल 2024 में रक्षाबंधन और सावन के अंतिम सोमवार पर सर्वार्थ सिद्धि योग का निर्माण हो रहा है। साथ ही रवि योग, शोभन योग और श्रवण नक्षत्र का महासंयोग बनेगा। सोमवार के दिन श्रवण नक्षत्र के होने से सर्वार्थ सिद्धि योग बन रहा है। इस साल भी रक्षाबंधन पर भद्रा का साया रहे।

 

 

 

राखी बांधने का शुभ मुहूर्त:

भविष्यवक्ता एवं कुंडली विश्लेषक डॉ. अनीष व्यास ने बताया कि रक्षाबन्धन पर्व श्रावण शुक्ल पूर्णिमा को भद्रा रहित तीन मुहूर्त या उससे अधिक व्यापिनी पूर्णिमा को अपराह्न काल व प्रदोष काल में मनाया जाता है। श्रावण शुक्लं पूर्णिमा दिनांक 19 अगस्त 2024 को रक्षाबन्धन है। इस दिन पूर्णिमा तिथि मध्यरात्रि 11:55 तक है।

 

 

इस दिन भद्रा दोपहर 01:32 तक रहेगी, अतः भद्रा प्रारम्भ के समाप्ति के पश्चात् रक्षासूत्र (राखी) बाँधने हेतु चर-लाभ-अमृत-चर दोपहर 02:07 से रात्रि 08:20 तक रहेगा। इसके अतिरिक्त दोपहर 01:48 से अपराह्न 04:22 तक विशेष मुहूर्त रहेगा। प्रदोष काल सायं 06:57 से रात्रि 09:10 तक तक रहेगा।

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

CM Bhajanlal Sharma laid the foundation stone of Kota Greenfield Airport

सीएम भजनलाल शर्मा ने कोटा ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट का किया शिलान्यास 

कोटा: राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आज शनिवार को शंभूपुरा में आयोजित कार्यक्रम में …

International Women's Day celebrated at gramin mahila vidyapeeth mainpura sawai madhopur

ग्रामीण महिला विद्यापीठ में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर के मैनपुरा स्थित महिला शिक्षा ग्रामीण महिला विद्यापीठ में शनिवार को …

Qatar to open its airspace for the first time after iran israel conflict

ईरान जंग के बीच कतर का चौंकाने वाला कदम

ईरान: ईरान पर अमेरिकी-इसराइली हम*लों के बाद बीते एक हफ्ते से पैदा हुए हालात के …

Gas cylinders become more expensive in india

गैस सिलेंडर हुआ महंगा! नए दाम सुनकर चौंक जाएंगे

नई दिल्ली: ईरान और इजरायल के बीच जारी यु*द्ध (Iran Israel Conflict) का असर अब …

Oil company clarifies rumours of petrol and diesel shortage in India

भारत में पेट्रोल-डीजल की कमी की अफवाहों पर तेल कंपनी ने दी सफाई

नई दिल्ली: भारत पेट्रोलियम ने पेट्रोल और डीजल की कमी की आशंकाओं को ‘पूरी तरह …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !