Friday , 6 March 2026
Breaking News

राणा सांगा विवाद: करणी सेना का आगरा में वि*रोध प्र*दर्शन

आगरा: समाजवादी पार्टी के राज्यसभा सांसद रामजी लाल सुमन के राणा सांगा पर विवादित बयान के खिलाफ करणी सेना ने आगरा में वि*रोध प्र*दर्शन की घोषणा की है। आज राणा सांगा की जन्मतिथि है। करणी सेना के वि*रोध प्रदर्शन को देखते हुए उत्तर प्रदेश पुलिस ने रामजी लाल सुमन के घर पर सुरक्षा कड़ी कर दी है। वहीं रामजी लाल सुमन ने करणी सेना के प्र*दर्शन और राणा सांगा पर अपने बयान को लेकर कहा है कि लोगों को उनके बयान से असहमति हो सकती है, लेकिन वि*रोध करने का एक तरीका होता है।

Rana Sanga Karni Sena Ramjilal Suman Agra UP News 12 April 25

उन्होंने कहा कि मैंने हजार बार कहा है कि कोई व्यक्ति अपने आप में पूर्ण नहीं है, कोई विचार अपने आप में पूर्ण नहीं है। मैंने राज्यसभा में जो बयान दिया, मैं जानता हूं इससे लोगों की असहमति हो सकती है। लेकिन असहमति व्यक्त करने का हमारे देश में एक तरीका है। रामजी लाल सुमन ने आगे कहा कि हमारे देश में आईन है, संविधान है, कायदा-कानून है। अगर किसी को तकलीफ हुई तो वि*रोध करने के जो तरीके हमारे देश में हैं, उनका इस्तेमाल करते।

उन्होंने कहा कि हिं*सा का रास्ता किसी भी कीमत पर हमारे देश में स्वीकार नहीं है। जिस तरह के तत्व हिं*सक वातावरण बना रहे हैं ये देश की सेहत के लिए किसी भी कीमत पर ठीक नहीं है। सपा सांसद ने इस मामले को लेकर हाई कोर्ट में याचिका दायर की थी। हाई कोर्ट जाने के सवाल पर रामजी लाल सुमन ने कहा कि उनको और उनके परिवार को खतरा है, इसकी वजह से वो हाई कोर्ट गए। बीती 21 मार्च को राज्यसभा में रामजी लाल सुमन ने राणा सांगा और बाबर को लेकर बयान दिया था।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Several US military planes crash in Kuwait

कुवैत में कई अमेरिकी सैन्य विमान हुए क्रैश

नई दिल्ली: कुवैत के रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि रविवार सुबह कई अमेरिकी लड़ाकू …

Crude oil prices surge amid Iran-Israel conflict

ईरान-इसराइल संघर्ष के बीच दुनियाभर में तेल की कीमतों में भारी उछाल

नई दिल्ली: अमेरिका और इसराइल के ईरान पर ह*मलों के बाद दुनियाभर में तेल की …

Nine new cheetahs arrive in Kuno national park from Botswana

कूनो में फिर गूंजी चीतों की दहाड़, बोत्सवाना से 9 नए मेहमान पहुंचे

नई दिल्ली: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कूनो राष्ट्रीय उद्यान (Kuno National Park) में एक …

Congress has nominated these people from West Bengal for the Rajya Sabha elections.

कांग्रेस ने राज्यसभा चुनाव के लिए पश्चिम बंगाल से इन लोगों को बनाया उम्मीदवार

नई दिल्ली: राज्यसभा चुनाव के लिए तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने पश्चिम बंगाल से अपने चार …

India issues advisory for its citizens living in Israel

भारत ने इजराइल में रह रहे अपने नागरिकों के लिए जारी की एडवाइजरी

नई दिल्ली: ईरान पर इजराइल के ह*मले के बाद भारत ने इजराइल में रह रहे …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !