Sunday , 7 June 2026
Breaking News

RAS 2023 EXAM: परीक्षा के लिए 6.97 लाख अभ्यर्थी हैं पंजीकृत, 46 जिलों में होगी परीक्षा

राजस्थान लोक सेवा आयोग की आरएएस-2023 प्रारंभिक परीक्षा 1 अक्टूबर को सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक होगी। गुरुवार को पोर्टल पर अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र अपलोड हो गए। राज्य में 2158 केंद्रों पर परीक्षा कराई जाएगी। सचिव रामनिवास मेहता ने बताया कि आरएएस एवं अधीनस्थ सेवाएं (संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा सीधी भर्ती)-2023 के लिए 6 लाख 97 लाख 51 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं। इसके तहत सामान्य ज्ञान एवं सामान्य विज्ञान का पेपर होगा। वेबसाइट पर प्रवेश पत्र जारी हो चुके हैं। राज्य के सभी जिला मुख्यालयों के कलक्ट्रेट में शुक्रवार से कंट्रोल रूम प्रारंभ होंगे। यह परीक्षा खत्म होने के बाद तक कार्यरत रहेंगे। अभ्यर्थी परीक्षा केंद्र सहित अन्य जानकारियां ले सकते हैं।

 

इनका रखना होगा ध्यान:- अभ्यर्थियों को परीक्षा की शुरुआत से एक घंटे पहले केंद्रों में पहुंचना होगा। अभ्यर्थी को प्रवेश पत्र के साथ एक फोटो, नीली स्याही का पारदर्शी बॉलपेन, फोटो युक्त पहचान पत्र के तहत रंगीन आधार कार्ड, मतदाता पहचान पत्र, पेनकार्ड, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस या अन्य कोई वैध दस्तावेज साथ लाना जरूरी होगा। इनके बगैर परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं मिलेगी।सुबह 11 से 2 बजे तक 46 जिलों में परीक्षा आयोजित होगी।

 

RAS 2023 EXAM- 6.97 lakh candidates are registered for the exam, exam will be held in 46 districts

 

परीक्षा में 6 लाख 97 हजार 51 अभ्यर्थी पंजीकृत है और 2158 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा का आयोजन होगा। वहीं इस बार ओएमआर शीट में 5वें विकल्प की भी शुरुआत होगी। प्रत्येक केंद्र पर दो वीडियोग्राफर वीडियोग्राफी करेंगे। मेटल डिटेक्टर से जांच के बाद भी केंद्र में प्रवेश मिलेगा। प्रत्येक 6 परीक्षा केंद्रों पर एक सतर्कता दल का गठन कंप्यूटर, लैपटॉप व संचार उपकरणों की जांच की जाएगी। केंद्राधीक्षक लॉटरी सिस्टम से वीक्षक नियुक्त करेंगे।

 

यूं करें प्रवेश पत्र डाउनलोड:- प्रवेश-पत्र आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध होंगे। एडमिट कार्ड लिंक के माध्यम से आवेदन-पत्र क्रमांक व जन्मतिथि प्रविष्ट कर डाउनलोड कर सकेंगे। एसएसओ पोर्टल पर लॉगिन कर सिटीजन ऐप में उपलब्ध रिक्रूटमेंट पोर्टल लिंक से भी प्रवेश-पत्र डाउनलोड हो सकेंगे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

JEE Advanced 2026 exam result declared Vikalp Times

कोटा ने फिर लहराया परचम, JEE Advanced में शुभम देशभर में प्रथम

पढ़ाई के साथ खेल भी, जानिए कैसे शुभम और कबीर बने देश के टॉपर कोटा: …

Mansi Sharma shines at the national level, now a college topper and architect Jaipur Vikalp Times

राष्ट्रीय स्तर पर चमकी मानसी शर्मा, अब बनीं कॉलेज टॉपर और आर्किटेक्ट

सवाई माधोपुर/जयपुर: जयपुर (Jaipur) की होनहार छात्रा मानसी शर्मा ने आयोजन स्कूल ऑफ आर्किटेक्चर (Aayojan …

ACB action on traffic officer in baran 31 May 26 Vikalp Times

ट्रैफिक इंचार्ज की खुली पोल! 7 हजार लेते ही पहुंच गई ACB

बारां: (Baran) में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने रविवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए यातायात …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !