Sunday , 8 March 2026
Breaking News

नियमों का उल्लंघन करने पर आरबीआई ने सहकारी बैंकों पर लगाया लाखों का जुर्माना

नई दिल्लीः- रिजर्व बैंक आफ इंडिया ने सहकारी बैंकों पर कामकाजों को लेकर सख्त फैसला लिया है। आरबीआई ने बैंकों पर कार्रवाई करते हुए सहकारी बैंकों पर लाखों का जुर्माना लगाया है। मनी कंट्रोल की एक रिपोर्ट के अनुसार जिन बैंकों पर कार्रवाई की गई है।

 

उनमें गुजरात स्थित द कच्छ मर्केंटाइल को-ऑपरेटिव बैंक, प्रोग्रेसिव मर्केंटाइल को-ऑपरेटिव बैंक, महाराष्ट्र के ठाणे का द ठाणे डिस्ट्रिक्ट सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक, भाबर विभाग नागरिक सहकारी बैंक सहित श्री मोरबी नागरिक सहकारी बैंक शामिल है। आरबीआई सभी बैंकों के कामकाज पर पैनी नजर रखता है। इसी बीच कई सहकारी बैंकों पर लाखों का जुर्माना लगाया है।

 

 

RBI imposed fine of lakhs on cooperative banks for violating rules

 

 

 

बैंक पर यह कार्रवाई एक बैंक से दूसरे बैंक के बीच पैसे ट्रांसफर की तय लिमिट के नियम को तोड़ने, लोन देते वक्त नियम का ध्यान न रखने के कारण की गई है। जिसमें रिजर्व बैंक द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार द कच्छ मर्केंटाइल को-ऑपरेटिव बैंक पर यह कार्रवाई करते हुए केंद्रीय बैंक ने पूरे 2 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है।

 

 

द ठाणे डिस्ट्रिक्ट सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक पर भी आरबीआई ने 2 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। वहीं श्री मोरबी नागरिक सहकारी बैंक और भाबर विभाग नागरिक सहकारी बैंक पर 50-50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। आरबीआई ने सबसे ज्यादा जुर्माना प्रोग्रेसिव मर्केंटाइल को-ऑपरेटिव बैंक पर 7 लाख रुपये का लगाया है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Iran America sky eye ballistic missile radar in Qatar 04 March 26

ईरान ने फोड़ी अमेरिका की ‘आसमानी आंख’, कतर में उड़ाया बैलिस्टिक मिसाइल रडार 

ईरान: कतर के रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि देश को ईरान की ओर से …

Adulteration in the festive season, so many kilos of cheese recovered in Jaipur

त्योहारी सीजन में मिलावट का खेल, जयपुर में इतने किलो पनीर पकड़ा

जयपुर: जयपुर के जवाहर नगर इलाके में टीला नंबर-1 के पास एक डेयरी पर मिलावटी …

Indian stock market falls sharply amid rising tensions in the Middle East

मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच भारतीय शेयर बाजार में आई भारी गिरावट

नई दिल्ली: मध्य पूर्व (Middle East) में बढ़ते तनाव और तेल की कीमतों (Crude Oil …

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Sonia Gandhi sharply criticized the Modi government's silence on Khamenei incident

खामेनेई की मौ*त पर मोदी सरकार की चुप्पी पर सोनिया गांधी का तीखा तंज

नई दिल्ली: कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) ने मंगलवार को अमेरिका …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !