नई दिल्ली: शालीमार बाग सीट से बीजेपी की विधायक रेखा गुप्ता आज गुरुवार को दिल्ली की नई मुख्यमंत्री की पद की शपथ लेंगी। रेखा गुप्ता के साथ अन्य छह विधायक दिल्ली सरकार में मंत्री पद की शपथ लेंगे। ये नाम प्रवेश वर्मा, आशीष सूद, मनजिंदर सिंह सिरसा, रविन्द्र इन्द्राज सिंह, कपिल मिश्रा और पंकज कुमार सिंह हैं।
इसकी पुष्टि समाचार एजेंसी एएनआई और पीटीआई ने की है। प्रवेश वर्मा ने नई दिल्ली सीट से आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को हराया था। इसके बाद से उन्हें भी दिल्ली के नए मुख्यमंत्री का दावेदार माना जा रहा था, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
