कर्नाटक: कर्नाटक के मांड्या जिले के नागामंगल शहर में एक धार्मिक जुलूस के दौरान दो पक्षों में विवाद के बाद हिं*सक झड़प हो गई। प्रशासन का कहना है कि गणपति विसर्जन के जुलूस के दौरान प*त्थरबाजी की घटना हुई, हालांकि अब हालात काबू में है। मांड्या के एसपी मल्लिकार्जुन मालादांडी ने समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया कि कल गणेश विसर्जन के दौरान जब ये जुलूस एक संवेदनशील एरिया में पहुंचा तो वहां लोगों ने वि*रोध किया।
जिसके बाद दो गुट आपस में भिड़ गये। पुलिस के हस्तक्षेप के बाद स्थिति अभी नियंत्रण में है। उनके अनुसार कुछ लोग घायल हैं, दो पुलिसकर्मियों को भी चोटें आई हैं। एसपी के अनुसार हमने पर्याप्त संख्या में सुरक्षाकर्मी तैनात किए हैं। अब लोगों की रोजमर्रा की गतिविधियां चल रही है। जिला कलेक्टर के आदेशानुसार स्कूल और कॉलेज बंद किए गए हैं। कार्रवाई चल रही है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
