उत्तराखंड: उत्तराखंड के धराली में मंगलवार को बादल फटने की घटना में अब तक पांच लोगों के मौ*त हो चुकी है। एसडीआरएफ आईजी अरुण मोहन जोशी ने बताया कि घटनाक्रम के बाद राहत एवं बचाव कार्य जारी है। पुलिस, प्रशासन, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, आईटीबीपी और सेना की टीमें लगातार काम कर रही हैं।
उन्होंने बताया कि बुधवार को मलबे से एक श*व निकला गया है। अरुण मोहन जोशी ने बताया कि अत्याधुनिक औ*जारों के साथ आज अगर हमारी टीम हर्षिल पहुंच जाती है तो उससे बचाव कार्य बहुत तेजी से हो जाएगा। उन्होंने बताया कि सड़क मार्ग बाधित है ऐसे में अत्याधुनिक औ*जारों को हवाई मार्ग से भी लाने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में करीब चार सौ यात्री फंसे हुए हैं, उन्हें हवाई मार्ग से सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया जाएगा।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
