झुंझुनूं: राजस्थान के झुंझुनूं जिले में रिटायर्ड फौजी की ह*त्या के बाद तनाव फैल गया। उदयवीर सिंह की रविवार देर रात ह*त्या कर दी गई। घटना खेतड़ी थाना क्षेत्र के बामनवास गांव की है। पुलिस के मुताबिक गांव के ही अकरम पर ह*त्या का आरोप है। बताया जा रहा है कि मामूली कहासुनी के बाद आरोपी ने उदयवीर सिंह पर चा*कू से ह*मला कर दिया, जिससे उसकी मौ*त हो गई।
घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने सोमवार सुबह दिल्ली-बीकानेर न्यू हाईवे जाम कर दिया और आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की। बढ़ते वि*रोध को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया। बाद में पुलिस ने आरोपी अकरम को जयपुर से हि*रासत में ले लिया। इसके बाद ग्रामीणों ने धर*ना खत्म कर दिया।
प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए भारी पुलिस मौजूदगी में आरोपी के घर पर बुलडोजर चलाया। मामले की जांच जारी है और ह*त्या के पीछे की असली वजह का पता लगाने के लिए आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
