कश्मीर के बारामुला में गत रविवार को संदिग्ध चरमपंथियों ने एक रिटायर्ड पुलिस अधिकारी की गोली मारकर ह*त्या कर दी। पुलिस के अनुसार मोहम्मद शफी मीर अपने घर के समीप स्थित एक मस्जिद में अजान दे रहे थे कि तभी अचानक कुछ चरमपंथियों ने उन पर कई गोलियां बरसा दीं। गोलीकांड में बारामुला ज़िले के गंतमुला गांव निवासी मोहम्मद शफी मीर की मौ*त हो गई।

वे जम्मू-कश्मीर में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) के रूप में सेवा दे चुके हैं। गोली लगने के बाद उन्हें पास के ही एक अस्पताल ले जाया गया, जहां पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद सुरक्षा बलों ने इलाक़े की घेराबंदी करके संदिग्ध चरमपंथियों को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान प्रारंभ कर दिया है। बीते दो महीनों के दौरान चरमपंथी “टारगेट किलिंग” की घटनाओं को अंजाम देते हुए जम्मू-कश्मीर पुलिस के दो जवानों की ह*त्या कर चुके हैं।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया