Saturday , 5 September 2026
Breaking News

खेल मंत्रालय ने नवनिर्वाचित भारतीय कुश्ती संघ को किया निलंबित

केंद्र सरकार के खेल मंत्रालय ने नवनिर्वाचित भारतीय कुश्ती संघ को निलंबित करने का एलान कर दिया है। समाचार एजेंसी पीटीआई और एएनआई के अनुसार अगले आदेश तक यह निलंबन प्रभावी रहेगा। समाचार एजेंसी एएनआई ने लिखा है कि, “नवनिर्वाचित अध्यक्ष संजय सिंह के अंडर-15 और अंडर-18 ट्रायल गोंडा के नंदिनी नगर में आयोजित कराने की घोषणा करने के बाद केंद्रीय खेल मंत्रालय ने कुश्ती महासंघ की नव-निर्वाचित कार्यकारिणी को निलंबित कर दिया है।”

Sports Ministry suspends newly elected Indian Wrestling Association

सरकार के इस फैलसे के बाद दो दिन पहले अपना पद्मश्री सम्मान सरकार को लौटाने वाले बजरंग पुनिया ने खुशी जाहिर की है। उन्होंने एक चैनल से हुई बातचीत में इस फैसले पर कहा कि, ”जो भी ये फैसला लिया गया है, ये बिलकुल ठीक फैसला है। हमारी बहन बेटियों के साथ जो अत्याचार हुआ, जिन लोगों ने किया उन लोगों को फेडरेशन से हटाना चाहिए।”

वहीं विनेश फोगाट ने एक निजी चैनल से बात करते हुए कहा कि, ”ये अच्छी खबर है। हम चाहेंगे कि इस पद पर कोई महिला आनी चाहिए ताकि ये संदेश जाए कि महिलाएं आगे बढ़ें। अच्छा आदमी आना चाहिए।”

साक्षी मलिक ने छोड़ी कुश्ती:-

इसी बीच गत शनिवार को साक्षी मलिक ने अपने सोशल मेडिया हैंड़ल ‘एक्स’ पर ट्वीट करके डब्ल्यूएफआई के एक फैसले पर आपत्ति जताई है। गत शनिवार की शाम साक्षी मलिक ने सोशल मीडिया हैंड़ल ‘एक्स’ पर ट्विट करते हुए लिखा है कि, “मैंने कुश्ती छोड़ दी है, पर कल रात से परेशान हूँ। वे जूनियर महिला पहलवान क्या करें जो मुझे फोन करके बता रही हैं कि दीदी इस 28 तारीख से जूनियर नेशनल होने हैं और वो नए कुश्ती फेडरेशन ने नंदनी नगर, गोंडा में करवाने का फैसला लिया है।”

 

 

 

अपनी आपत्ति का कारण समझाते हुए उन्होंने लिखा है कि, “गोंडा बृजभूषण का क्षेत्र है। अब आप सोचिए कि जूनियर महिला पहलवान किस माहौल में कुश्ती लड़ने वहाँ जाएँगी। क्या इस देश में नंदनी नगर के अलावा कहीं पर भी नेशनल करवाने की जगह नहीं है क्या? समझ नहीं आ रहा कि क्या करूँ।”

(सोर्स : बीबीसी न्यूज हिन्दी) 

 

यह भी पढ़ें:- “पहलवान साक्षी मलिक ने छोड़ी कुश्ती, कहा – कल रात से परेशान हूं” 

पहलवान साक्षी मलिक ने छोड़ी कुश्ती, कहा – कल रात से परेशान हूं

 

About Vikalp Times Desk

Check Also

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

School Media Entry Rules Madan Dilawar Statement Rajasthan Ashok Gehlot Vikalp Times

स्कूलों में मीडिया एंट्री पर घमासान, दिलावर बोले – ‘बै_न नहीं, परमिशन जरूरी’

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) के सरकारी स्कूलों (Government School) में मीडिया (Media) की एंट्री और रिकॉर्डिंग …

Ward reservation unveiled in Tonk 108 out of 335 seats reserved for women Vikalp Times

टोंक में वार्ड आरक्षण का खुला पिटारा, 335 में महिलाओं के लिए 108 सीटें

टोंक: Tonk जिले में नगरीय निकाय चुनाव (Local Body Election) को लेकर वार्डों के आरक्षण …

Lottery held for 100 wards in nagar nigam Kota, 34 seats reserved for women, OBC woman to become Mayor Vikalp Times

कोटा में 100 वार्डों की लॉटरी, 34 महिला सीटें तय, OBC महिला बनेगी मेयर

कोटा: नगर निगम चुनाव (Municipal Corporation Elections) को लेकर कोटा (Kota) में 100 वार्डों की …

BJPs new team announced Major responsibilities for Vasundhara Raje and Satish Poonia Vikalp Times

BJP की नई टीम का ऐलान! वसुंधरा राजे, सतीश पूनिया को बड़ी जिम्मेदारी

नई दिल्ली: भाजपा (Bharatiya Janata Party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन (Nitin Nabin) ने सोमवार …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !