Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

आयुष्मान भारत – चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना में सुचारू रूप से मिल रहा है उपचार

15 दिवस में 60 हजार से अधिक रोगियों का 75 करोड़ रूपए का कैशलेस हुआ उपचार

 

अतिरिक्त मुख्य सचिव शुभ्रा सिंह ने गत शनिवार को स्वास्थ्य भवन में वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से विकसित भारत संकल्प यात्रा की प्रगति, कोविड प्रबंधन सहित चिकित्सा विभाग से जुडे़ अन्य विषयों पर समीक्षा कर रही थीं। इस बैठक के दौरान अतिरिक्त मुख्य सचिव शुभ्रा सिंह ने प्रदेश में संचालित आयुष्मान भारत-मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना की भी समीक्षा की।

 

समीक्षा के दौरान राजस्थान स्टेट हैल्थ एश्योरेंस एजेंसी की मुख्य कार्यकारी अधिकारी शुचि त्यागी ने बताया कि योजना के तहत सूचीबद्ध राजकीय एवं निजी अस्पतालों में उपचार सुचारू रूप से उपलब्ध करवाया जा रहा है। वर्तमान में पोर्टल सुचारू रूप से चल रहा है और सूचीबद्ध अस्पतालों में रोगियों को उपचार उपलब्ध करवाया जा रहा है।

 

 

Treatment is being provided smoothly under Ayushman Bharat - Chiranjeevi Health Insurance Scheme in rajasthan

 

 

 

उन्होंने बताया कि विगत 15 दिवस में योजना के तहत 60 हजार से अधिक रोगियों को करीब 75 करोड़ रूपए का कैशलेस उपचार प्रदान किया गया है। योजना के तहत विगत 15 दिवस में प्रतिदिन औसतन 8 हजार एडमिशन अस्पतालों में हुए हैं। साथ ही, योजना में भुगतान का कार्य भी निर्बाध रूप से किया जा रहा है।

 

 

बैठक में चिकित्सा शिक्षा आयुक्त शिव प्रसाद नकाते ने कहा कि किसी भी जिले में कोविड पॉजिटिव केस आने पर उसका सैम्पल तुरंत प्रभाव से जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए भिजवाया जाए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को इसकी रिपोर्ट भी जल्द उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए।

 

 

निदेशक जनस्वास्थ्य डॉ. रविप्रकाश माथुर ने कहा कि सभी संयुक्त निदेशक-जोन एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी विकसित भारत संकल्प यात्रा की प्रभावी मॉनिटरिंग सुनिश्चित करें। साथ ही, कोविड के दृष्टिगत अस्पतालों में जांच किट, दवा एवं अन्य संसाधनों की आवश्यकता से अवगत कराएं। अतिरिक्त निदेशक ग्रामीण स्वास्थ्य डॉ. रवि प्रकाश शर्मा ने विस्तृत प्रस्तुतीकरण के माध्यम से कोविड प्रबंधन के बारे में जानकारी दी।

 

 

सभी मेडिकल कॉलेजों के प्राचार्य, अधीक्षक, माइक्रोबायोलॉजी विभागाध्यक्ष, संयुक्त निदेशक, सीएमएचओ, पीएमओ, आरटीपीसीआर लैब इंचार्ज, आईडीएसपी टीम, जिला क्षय रोग अधिकारी, सहायक औषधि नियंत्रक सहित चिकित्सा सेवाओं से जुडे़ ब्लॉक स्तर के अधिकारी वीसी से जुडे़।

 

 

 

About Vikalp Times Desk

Check Also

Mobile system mobile update money kota news 19 July 26 Vikalp Times

‘मोबाइल बंद न करें’… रातभर चलता रहा फ_र्जी System Update, सुबह खाते से उड़ गए ₹98 हजार

कोटा: Kota शहर में साइबर ठ_गों ने अब मोबाइल (Mobile) है_किंग के जरिए लोगों को …

Facebook suddenly goes down, millions of users worldwide affected vikalp times

Facebook अचानक हुआ डाउन, दुनियाभर के लाखों यूजर्स परेशान

नई दिल्ली: सोशल मीडिया (Social Media) प्लेटफॉर्म Facebook की सेवाएं रविवार को अचानक प्रभावित हो …

Mantown Police Sawai Madhopur News 19 July 26 Vikalp Times

सवाई माधोपुर में साइबर ठ_गी का खुलासा, 4 से 5 गुना पैसे का झां_सा देने वाला शातिर ठ_ग गिरफ्तार

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Station) ने साइबर ठ_गी …

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !