Sunday , 8 March 2026
Breaking News

बिजली, पानी एवं चिकित्सा कि समीक्षा बैठक हुई आयोजित

कलेक्टर राजेन्द्र किशन ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में बिजली, पानी, चिकित्सा सहित अन्य विभागों के कार्याे की प्रगति समीक्षा बैठक ली। बैठक में कलेक्टर ने जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधीक्षण अभियंता से जिले में पेयजल व्यवस्था की जानकारी ली तथा आगामी गर्मियो में लोगो को पेयजल की परेशानी नहीं हो, इसके लिये प्रत्येक गांव,ढाणी और शहर का कंटेंजेंसी प्लान तैयार रखने के निर्देश दिये है और कलेक्टर ने जल जीवन मिशन की प्रगति समीक्षा की। अधीक्षण अभियंता पीएचईडी ने बताया कि इसके तहत जिले में स्वीकृत 25 कार्याे में 22 के वर्क ऑर्डर जारी कर दिए हैं और शेष तीन कार्य के वर्क ऑर्डर भी शीघ्र जारी कर दिए जाएंगे। बैठक में कलेक्टर ने नेशनल हाइवे के अधिकारियों से हम्मीर पुलिया की चौडाई बढाने के संबंध में कार्य की डीपीआर एवं रिपोर्ट से संबंधित बिंदुओं पर चर्चा कर अधिकारियों को निर्देश दिए। बैठक में कलेक्टर ने पानी की गुणवत्ता की जांच के संबंध में भी निर्देश दिए और एसई पीएचईडी से डिफ्लोराइडेशन यूनिट एवं विद आउट डीएफयू वाली पेयजल यूनिटों के संबंध में जानकारी ली।पेयजल परिवहन, हैंडपंप सुधारने के कार्य और आरओ प्लांट के संबंध में भी कलेक्टर ने निर्देश दिए है।

Review meeting of electricity, water and medicine at sawai madhopur

बैठक में जेवीवीएनएल के अधीक्षण अभियंता से बकाया कृषि और घरेलू कनेक्शन की स्थिति की जानकारी ली और बिजली जीएसएस के निर्माण कार्य तथा सेपरेट फीडर आदि से संबंधित कार्यों को समय पर पूरे करने के निर्देश दिए है। पोल, लाइन, ट्रांसफॉर्मर और अन्य संसाधनों की उपलब्धता के संबंध में भी निर्देश दिए है । बैठक में कलेक्टर ने बिजली निगम के अधीक्षण अभियंता को कृषि कनेक्शन के संबंध में प्रगति लाने के निर्देश दिए। बैठक में प्रारंभिक शिक्षा के विद्यालयों में बकाया बिजली कनेक्शन की प्रगति समीक्षा की। जिले में विद्युत कनेक्शन से वंचित 94 स्कूलों में सभी को डिमांड नोटिस जारी कर दिया गया है। 51 स्कूलों द्वारा राशि जमा करवा दी गई है और 43 में कनेक्शन कर दिया गया है। शेष रहे विद्यालयों के डिमांड नोट जमा करवाने तथा कनेक्शन के संबंध में कलेक्टर ने बिजली निगम के अधिकारी को निर्देश दिए है। कलेक्टर ने बैठक में एनएचएआई के कार्य में बिजली लाइन शिफ्टिंग के कार्य की भी जानकारी ली। इसी प्रकार कृषि के बकाया कनेक्शन की प्रगति समीक्षा की । बैठक में लहसोडा और कुनकटा कलां में 33 केवी सब स्टेशन के निर्माण कार्य के संबंध में प्रगति समीक्षा कर निर्देश दिए है। इसी प्रकार सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता से सडकों के कार्य के संबंध में फीडबैक लेकर दिशा-निर्देश दिए है। एसई ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना फेज- 3 के तहत 23 में से 13 कार्य प्रगति पर होने की जानकारी दी है।इस दौरान कलेक्टर ने सांकडा सडक के संबंध में भी प्रगति कर जानकारी ली। कलेक्टर ने इन कार्यों में गुणवत्ता व समय सीमा की कठोरता से पालना करने के निर्देश दिये। इस दौरान बैठक में कलेक्टर ने सीएमएचओ से कोविड-19 वैक्सीनेशन के संबंध में भी जानकारी ली। बैठक में मौसमी बीमारियों, अस्पतालों में चिकित्सा व्यवस्था, दवाईयां और जांच आदि के संबंध में विस्तार से समीक्षा की गई। सामान्य चिकित्सालय के पीएमओ से मेडिकल कॉलेज के संबंध हुई प्रगति की समीक्षा की। बैठक में कलेक्टर ने लंबित कार्याे को समय पर पूरा करने तथा मिशन मोड में कार्य करने के निर्देश दिए। बैठक में आरयूआईडीपी के अधिकारियों को सीवरेज के कार्य में गति लाते हुए समय पर पूरा करने के निर्देश दिए है। इस दौरान बैठक में जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद थे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Forest workers injured youth hospital accident Sawai Madhopur News 30 Jan 26

अज्ञात वाहन की टक्कर से गंभीर घायल युवकों को वनकर्मियों ने पहुंचाया अस्पताल

सवाई माधोपुर: जिला मुख्यालय से गुजर रहे टोंक चिरगांव नेशनल हाईवे 552 पर भौम्याजी की …

Big news from West Central Railway, Kota Division

पश्चिम मध्य रेलवे, मण्डल कोटा से बड़ी खबर

पश्चिम मध्य रेलवे, मण्डल कोटा से बड़ी खबर     कोटा: पश्चिम मध्य रेलवे, मण्डल …

77th Republic Day celebrated with gaiety, enthusiasm and grandeur in sawai madhopur

हर्षोल्लास, उमंग और भव्य आकर्षण के साथ मनाया गया 77वां गणतंत्र दिवस

सवाई माधोपुर:  राष्ट्र का 77वां गणतंत्र दिवस जिला मुख्यालय सहित अन्य स्थानों पर रविवार को …

Action against contractors who do not complete the work on time in sawai madhopur

समय पर कार्य पूर्ण नहीं करने वाले ठेकेदारों विरूद्ध कार्यवाही, 17 सीसीए के तहत चार्जशीट देने के निर्देश

सवाई माधोपुर: जिला जल एवं स्वच्छता समिति जिला कार्यक्रम प्रबंधन इकाई समिति के सदस्यों की …

Minister of State Jawahar Singh Bedham inaugurated the newly constructed prosecution building in Gangapur City

राज्यमंत्री जवाहर सिंह बेढ़म ने गंगापुर में नवनिर्मित अभियोजन भवन का किया लोकार्पण

सवाई माधोपुर: गृह, गोपालन, पशुपालन, डेयरी एवं मत्स्य विभाग राज्यमंत्री जवाहर सिंह बेढ़म ने गुरूवार …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !