उत्तराखंड: उत्तराखंड में भारी बारिश के बाद राजधानी देहरादून समेत कई जगहों पर नदियां उफान पर हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बताया कि देहरादून में कुछ दुकानों को नुकसान पहुंचा है। सीएम धामी ने एक्स पर लिखा है कि देहरादून के सहस्त्रधारा में देर रात हुई अतिवृष्टि से कुछ दुकानों को नुकसान पहुंचने की दुःखद सूचना मिली है।
जिला प्रशासन, एसडीआरएफ और पुलिस मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्यों में जुटे हुए हैं। उन्होंने बताया कि वह स्थानीय प्रशासन के साथ निरंतर संपर्क में हैं और स्थिति पर नजर रखे हुए हैं। उत्तराखंड के कई इलाकों में भारी बारिश हो रही है। आज मंगलवार को कुछ ऐसी तस्वीरें सामने आई हैं, जिनमें ऋषिकेश में चंद्रभागा नदी और उत्तरकाशी में तमसा नदी उफान पर दिख रही हैं। ऋषिकेश में चंद्रभागा नदी का पानी हाईवे तक आ गया है।एसडीआरएफ की टीम ने पानी में फं*से तीन लोगों को रेस्क्यू किया है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
