नई दिल्ली: कांग्रेस, आम आदमी पार्टी और एआईएमआईएम के बाद अब राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) भी वक्फ संशोधन कानून के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जाएगी। दरअसल, वक्फ संशोधन विधेयक राष्ट्रपति से मंजूरी के बाद अब कानून की शक्ल ले चुका है। आरजेडी सांसद मनोज झा ने बताया कि उनकी पार्टी सोमवार को याचिका दायर करेगी। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय जनता दल की ओर से पहली याचिका कल दायर होगी।
आरजेडी के अंदर अलग-अलग समाज और समुदाय का प्रतिनिधित्व करने वाले लोग भी सुप्रीम कोर्ट जा रहे हैं। मनोज झा ने कहा कि इसके (वक्फ संशोधन कानून) मूल चरित्र में संविधान का हनन है, सौहार्द को खत्म करने की साजिश है। तो अगर संविधान खत्म, सौहार्द खत्म तो बचा क्या? शून्य। हमें यकीन है कि माननीय सर्वोच्च न्यायालय हमेशा की तरह जो लोगों के अंदर निराशा का भाव है, उसको एड्रेस करेगा। वक्फ संशोधन विधेयक को राष्ट्रपति की मंजूरी मिलने पर मनोज झा ने कहा कि ये एक रूटीन है। राष्ट्रपति ने वो किया, जो एक प्रक्रिया का हिस्सा होता है।
उन्होंने कहा कि हम वो कर रहे हैं, जो हमारा अधिकार है। मैं ये बार-बार कह रहा हूं कि संसद से पास किए गए बिल न्यायालय तो छोड़िए, सरकार को स्वयं भी वापस लेने पड़े हैं। क्या हम भूल गए किसान कानूनों का क्या हुआ?। जन दबाव सबसे बड़ा दबाव होता है, लोक शक्ति सबसे बड़ी शक्ति होती है। इससे पहले वक्फ संशोधन कानून के खिलाफ तीन विपक्षी पार्टियों के नेता सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर चुके हैं। कांग्रेस के किशनगंज से सांसद मोहम्मद जावेद, आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्लाह खान और एआईएमआईएम के सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है।
Tags Aam Aadmi Party AAP Congress Hindi News India India News Latest News Latest News Updates Latest Updates Manoj Jha RJD Sawai Madhopur App Top News Vikalp Times Waqf Amendment Bill Waqf Amendment Bill 2024
Check Also
26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ
सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …
स्कूलों में मीडिया एंट्री पर घमासान, दिलावर बोले – ‘बै_न नहीं, परमिशन जरूरी’
जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) के सरकारी स्कूलों (Government School) में मीडिया (Media) की एंट्री और रिकॉर्डिंग …
टोंक में वार्ड आरक्षण का खुला पिटारा, 335 में महिलाओं के लिए 108 सीटें
टोंक: Tonk जिले में नगरीय निकाय चुनाव (Local Body Election) को लेकर वार्डों के आरक्षण …
कोटा में 100 वार्डों की लॉटरी, 34 महिला सीटें तय, OBC महिला बनेगी मेयर
कोटा: नगर निगम चुनाव (Municipal Corporation Elections) को लेकर कोटा (Kota) में 100 वार्डों की …
BJP की नई टीम का ऐलान! वसुंधरा राजे, सतीश पूनिया को बड़ी जिम्मेदारी
नई दिल्ली: भाजपा (Bharatiya Janata Party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन (Nitin Nabin) ने सोमवार …
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
