Sunday , 6 September 2026
Breaking News

आरकेएसएमबीके की आंकलन प्रथम की परीक्षा 31 से, एआई तकनीक से रखी जाएगी नकल पर नजर

शिक्षा विभाग द्वारा शुरु किए नवाचार राजस्थान में शिक्षा के बढ़ते कदम के तहत तीसरी से पांचवीं कक्षा की परीक्षा 31 अक्टूबर से, जबकि छठी से आठवीं कक्षा के बच्चों की आंकलन प्रथम की परीक्षा 3 नवंबर से प्रारंभ होगी। यह परीक्षा दोपहर डेढ़ से ढाई बजे तक होगी। प्रश्न पत्रों का वितरण गुरुवार को डाइट के माध्यम से जोधपुर शहर जिला, जोधपुर ग्रामीण जिला व फलोदी जिले को किया गया। इस परीक्षा के बाद दिसंबर के दूसरे सप्ताह में इन बच्चों को अर्द्धवार्षिक परीक्षा भी देनी होगी। दोनों ही परीक्षाओं का मूल्यांकन बच्चों की प्रगति रिपोर्ट में जुड़ेगा। तीसरी से पांचवीं कक्षा के बच्चों के प्रश्नपत्र और उत्तर पत्रक एक ही पत्रक पर मुद्रित होगा। वहीं छठी से आठवीं कक्षा के बच्चों के लिए प्रश्नपत्र और ओसीआर शीट में उत्तर के लिए दिए गए चार कोष्ठक में एक विकल्प पर मार्क लगाना होगा। इस दौरान यदि किसी परीक्षार्थी को रफ कार्य के लिए अलग से कॉपी की जरूरत पड़ेगी तो वो भी मिलेगी। हालांकि उत्तर पत्रक या प्रश्नपत्र पर रफ कार्य नहीं हो सकेगा।

 

एमजी स्कूलों के लिए गणित का पेपर अंग्रेजी में आएगा

तीसरी से आठवीं कक्षा के लिए हिंदी, अंग्रेजी व गणित विषय की आंकलन परीक्षा होगी। इसमें महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों के स्टूडेंट्स के लिए मैथ्स का पेपर अंग्रेजी भाषा में आएगा। वहीं तीसरी से पांचवीं कक्षा के बच्चों से 10 नंबर के 20 सवाल और छठी से आठवीं कक्षा के बच्चों से 15 नंबर के 30 सवाल पूछे जाएंगे। परीक्षा में प्रश्नपत्रों को एक घंटे में हल करना होगा।

 

RKSMBK assessment first exam from 31th October

 

एक जैसा प्रश्नपत्र हल दिखा तो पकड़ में आ जाएंगे

आरकेएसएमबीके परीक्षा के तीन स्तर होंगे। पहले स्तर की इस परीक्षा में नकल पर नजर रखने के लिए आर्टीफिशियल इंटेलीजेंस यानी एआई पद्धति का इस्तेमाल किया जाएगा। इसमें अगर किसी कक्षा में सभी बच्चों के एक समान उत्तर या प्रश्नपत्र हल करने का तरीका दिखा तो पकड़ में आ जाएंगे। डाइट की वाइस प्रिंसीपल मंजू वर्मा ने बताया कि आरकेएसएमबीके के तहत तीसरी से पांचवीं कक्षा की परीक्षा पहले 1 नवंबर से शुरू होनी थी जो अब 31 अक्टूबर से होगी। वहीं छठी से आठवीं कक्षा के बच्चों की परीक्षा 4 नवंबर से प्रारंभ होने वाली थी, जो अब 3 नवंबर से आरंभ होगी। जिसके प्रश्न-पत्रों का वितरण डाइट के माध्यम से जोधपुर शहर, ग्रामीण व फलोदी जिले को कर दिया गया।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Basda bonli farmer police forest Sawai Madhopur News 19 Aug 26 Vikalp Times

खेत में किसान की संदिग्ध मौ_त, श_व पर मिले का_टने के निशान

सवाई माधोपुर/बौंली: बासड़ा बने सिंह गांव में मंगलवार रात खेत की रखवाली करने गए 66 …

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

School Media Entry Rules Madan Dilawar Statement Rajasthan Ashok Gehlot Vikalp Times

स्कूलों में मीडिया एंट्री पर घमासान, दिलावर बोले – ‘बै_न नहीं, परमिशन जरूरी’

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) के सरकारी स्कूलों (Government School) में मीडिया (Media) की एंट्री और रिकॉर्डिंग …

Ward reservation unveiled in Tonk 108 out of 335 seats reserved for women Vikalp Times

टोंक में वार्ड आरक्षण का खुला पिटारा, 335 में महिलाओं के लिए 108 सीटें

टोंक: Tonk जिले में नगरीय निकाय चुनाव (Local Body Election) को लेकर वार्डों के आरक्षण …

Lottery held for 100 wards in nagar nigam Kota, 34 seats reserved for women, OBC woman to become Mayor Vikalp Times

कोटा में 100 वार्डों की लॉटरी, 34 महिला सीटें तय, OBC महिला बनेगी मेयर

कोटा: नगर निगम चुनाव (Municipal Corporation Elections) को लेकर कोटा (Kota) में 100 वार्डों की …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !