Saturday , 7 March 2026
Breaking News

हाथरस में भीषण सड़क हा*दसा 17 लोगों की मौत! 

उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश के हाथरस में गत शनिवार को आगरा-अलीगढ़ नेशनल हाईवे पर एक बस के वैन से टकराने की वजह से बड़ा हा*दसा हो गया है। इस हा*दसे में मृ*तकों की संख्या 17 हो गई है। इस बारे में जानकारी देते हुए हाथरस के पुलिस अधीक्षक निपुण अग्रवाल ने मीडिया को बताया कि कल शाम सवा छह बजे एक रोडवेज की बस और एक पिक अप वैन में टक्कर हो गई थी। इसमें पुलिस प्रशासन तत्काल मौके पर पहुंचा।
Road accident in Hathras UP
उन्होंने कहा कि घटना में जितने भी मृ*तक थे, उनका पोस्टमार्टम कराके उनके श*व को उनके गांवों में अंतिम संस्कार के लिए भेज दिया गया है। पुलिस अधीक्षक ने जानकारी दी है कि हा*दसे में 17 लोगों की मौ*त हुई है और 16 यात्री घायल हुए हैं। घटना के लिए जिम्मेदार रोडवेज के ड्राइवर की गिर*फ्तार को सुनिश्चित कर लिया गया है। मृ*तकों में सात पुरुष, चार महिलाएं और छह बच्चे शामिल थे। पीएम मोदी के कार्यालय ने इस हादसे पर एक्स पोस्ट में लिखा था कि उत्तर प्रदेश के हाथरस में हुई सड़क दुर्घटना अत्यंत पीड़ादायक है। इसमें जिन्होंने अपने परिजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं।
ईश्वर इन्हें इस कठिन समय में संबल प्रदान करे। इसके साथ ही मैं हादसे में घायल लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। राज्य सरकार की निगरानी में स्थानीय प्रशासन पीड़ितों की हरसंभव मदद में जुटा है। पीएम मोदी ने इस हादसे में मा*रे गए लोगों के परिवार के लिए प्रधानमंत्री राहत कोष से दो-दो लाख रुपये का मुआवजा देने का भी एलान किया है। साथ ही घायलों को 50-50 हजार रुपये दिए जाएंगे।
कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने भी हादसे के पीड़ितों के लिए दुख जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा है कि उत्तर प्रदेश के हाथरस में हुए भीषण सड़क हा*दसे में बड़ी संख्या में लोगों की मृ*त्यु का समाचार अत्यंत दुखद है। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य-लाभ की प्रार्थना। राज्य सरकार से मेरी अपील है कि पीड़ितों को तत्काल इलाज मिले और प्रभावित परिवारों को समुचित मुआवजा दिया जाए।

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

Qatar to open its airspace for the first time after iran israel conflict

ईरान जंग के बीच कतर का चौंकाने वाला कदम

ईरान: ईरान पर अमेरिकी-इसराइली हम*लों के बाद बीते एक हफ्ते से पैदा हुए हालात के …

Gas cylinders become more expensive in india

गैस सिलेंडर हुआ महंगा! नए दाम सुनकर चौंक जाएंगे

नई दिल्ली: ईरान और इजरायल के बीच जारी यु*द्ध (Iran Israel Conflict) का असर अब …

Oil company clarifies rumours of petrol and diesel shortage in India

भारत में पेट्रोल-डीजल की कमी की अफवाहों पर तेल कंपनी ने दी सफाई

नई दिल्ली: भारत पेट्रोलियम ने पेट्रोल और डीजल की कमी की आशंकाओं को ‘पूरी तरह …

UPSC Civil Services 2025 result declared, Anuj Agnihotri from Kota tops

UPSC सिविल सर्विसेज 2025 का रिजल्ट जारी, कोटा के अनुज अग्निहोत्री ने किया टॉप

नई दिल्ली: UPSC (Union Public Service Commission) ने सिविल सर्विस परीक्षा 2025 का फाइनल रिजल्ट …

Indian Air Force's Sukhoi fighter jet Su-30 MKI crashes in assam

भारतीय वायुसेना का सुखोई लड़ाकू विमान क्रैश

असम:असम के कार्बी आंगलोंग जिले में गुरुवार देर रात भारतीय वायुसेना का एक सुखोई विमान …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !