उत्तर प्रदेश: छत्तीसगढ़ से प्रयागराज के कुंभ में शामिल होने जा रहे 10 श्रद्धालुओं की सड़क दुर्घटना में मौ*त हो गई है। इस दुर्घटना में 19 लोग घायल हुए हैं। सभी मृ*तक छत्तीसगढ़ के कोरबा और जांजगीर चांपा जिले के रहने वाले थे। छत्तीसगढ़ पुलिस के प्रवक्ता के अनुसार कोरबा से 10 श्रद्धालु एक बोलेरो में सवार होकर प्रयागराज जा रहे थे, जहां देर रात उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर-प्रयागराज हाईवे पर मनु का पूरा गांव के पास उनकी बोलेरो बस से टकरा गई।
पुलिस का कहना है कि टक्कर इतनी जोरदार थी कि बोलेरो का अगला हिस्सा बुरी तरह से पिचक गया और बोलेरो में सवार सभी 10 लोगों की मौके पर ही मौ*त हो गई। इधर बस में सवार 19 यात्रियों को भी चोट आई है, जिन्हें रामनगर के सरकारी अस्पताल में भर्ती किया गया है। बस में सवार सभी लोग मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के रहने वाले हैं, जो स्नान के बाद वाराणसी जा रहे थे।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इस हादसे पर शोक जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा है कि उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में मिर्जापुर हाईवे पर हुई सड़क दुर्घटना में कई लोगों की मृ*त्यु का समाचार अत्यंत दुखद है। मृत*कों के परिवारजनों के प्रति मैं शोक संवेदना व्यक्त करती हूं। मैं घायल हुए सभी लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूं।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
