रूस: यूक्रेन की राजधानी कीएव पर रातभर चले रूसी मिसाइल और ड्रोन ह*मलों के बाद शहर के बड़े हिस्सों में बिजली और पानी की आपूर्ति ठप हो गई है। कीएव के मेयर विताली क्लिचको ने बताया कि ह*मलों में नौ लोग घायल हुए हैं। उन्होंने बताया है कि शहर के पूर्वी इलाकों में पानी की सप्लाई भी प्रभावित हुई है और मरम्मत कार्य जारी है।
दक्षिण-पूर्वी ज़ापोरिज़्ज़िया क्षेत्र में रूसी ड्रोन ह*मले में सात वर्षीय बच्चे की मौ*त हो गई। स्थानीय प्रशासन के अनुसार, वि*स्फोट से एक आवासीय इमारत को भारी नुकसान पहुंचा है। हाल के हफ्तों में रूस ने यूक्रेन के ऊर्जा ढांचे पर ह*मलों की तीव्रता बढ़ा दी है, जिससे बिजलीघरों और ट्रांसमिशन नेटवर्क को बार-बार निशाना बनाया जा रहा है। राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने सहयोगी देशों से अपील की है कि वे रूस पर दबाव डालने के लिए वास्तविक कदम उठाएं।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
