Saturday , 7 March 2026
Breaking News

भारतीय वायुसेना से रूस निर्मित लड़ाकू विमान मिग-21 की अंतिम विदाई

नई दिल्ली: कई दशकों तक भारतीय वायुसेना की अग्रिम रक्षा पंक्ति में रहने वाले रूस से खरीदे गए मिग-21 लड़ाकू विमानों को आज डी-कमीशन कर दिया गया। विदाई समारोह चंडीगढ़ में आयोजित हुआ, जहां वायु सेना के पायलट इन विमानों को अंतिम बार उड़ा रहे हैं। समारोह में मौजूद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि मिग 21 महज एक विमान नहीं है बल्कि यह भारत-रूस संबंधों का प्रमाण है।

 

Russian-made MiG-21 fighter jet bids final farewell to Indian Air Force

 

 

राजनाथ सिंह ने कहा कि आज जब हम मिग-21 को इसकी ऑपरेशनल जर्नी से विदाई दे रहे हैं तो मुझे लगता है हम एक ऐसे अध्याय को विदा करने जा रहे हैं जो न केवल भारतीय वायुसेना के इतिहास में बल्कि हमारी पूरी सैन्य उड्डयन की जर्नी में स्वर्ण अक्षरों से लिखा जाएगा। मिग-21 विमानों को 1963 में भारतीय वायु सेना में शामिल किया गया था और 63 वर्षों की सेवा के बाद आज इन्हें सेवामुक्त किया जा रहा है।

 

 

एक पूर्व इंजीनियर जीवन कुमार ने समाचार एजेंसी एएनआई से मिग-21 की खासियत बयां करते हुए कहा कि इसकी खासियत है 90 डिग्री पर सीधे क्लाइंब करने की क्षमता, आज आपने यह करतब देखा होगा। यह दुनिया के सबसे बेहतरीन लड़ाकू विमानों में से एक है। इसका कोई मुकाबला नहीं। हमने इसकी उम्र की वजह से इसे अंतिम विदाई दी, लेकिन इसकी कमी कोई पूरा नहीं कर सकता। हम उम्मीद करते हैं कि तेजस इसकी जगह लेगा।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Indian stock market falls sharply amid rising tensions in the Middle East

मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच भारतीय शेयर बाजार में आई भारी गिरावट

नई दिल्ली: मध्य पूर्व (Middle East) में बढ़ते तनाव और तेल की कीमतों (Crude Oil …

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Sonia Gandhi sharply criticized the Modi government's silence on Khamenei incident

खामेनेई की मौ*त पर मोदी सरकार की चुप्पी पर सोनिया गांधी का तीखा तंज

नई दिल्ली: कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) ने मंगलवार को अमेरिका …

CBSE postpones Class 10 and 12 board exams amid middle east crisis

सीबीएसई ने जंग के बीच टाली 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं, जानें नया अपडेट

नई दिल्ली: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन यानी सीबीएसई (CBSE) ने मध्य पूर्व (Middle East …

Several US military planes crash in Kuwait

कुवैत में कई अमेरिकी सैन्य विमान हुए क्रैश

नई दिल्ली: कुवैत के रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि रविवार सुबह कई अमेरिकी लड़ाकू …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !