नई दिल्ली: हजारों यात्रियों को फ़्रांस के एयर ट्रैफिक कंट्रोल की हड़*ताल की वजह से परेशानी का सामना करना पड़ा है। इस हड़*ताल के कारण गुरुवार और शुक्रवार को फ़्रांस में कई उड़ानें रद्द कर दी गई है। जिसका असर यूरोप के दूसरे हिस्सों पर भी पड़ा है। सस्ती उड़ान सेवा देने वाली एयरलाइन रायनएयर ने कहा है कि उसे 170 से ज्यादा उड़ानें रद्द करनी पड़ी हैं, जिससे 30 हजार से ज्यादा यात्रियों की छुट्टियों की योजनाएं प्रभावित हुई हैं।
फ़्रांस की दो यूनियन काम करने की स्थिति को लेकर दो दिन की हड़*ताल कर रही हैं, जिसकी वजह से पेरिस के मुख्य एयरपोर्ट्स पर एक चौथाई और नीस एयरपोर्ट पर आधी उड़ानें रद्द करनी पड़ी हैं। फ़्रांस के परिवहन मंत्री फिलिप टैबरोट ने यूनियनों की मांगों और छुट्टियों के इस महत्वपूर्ण समय में हड़*ताल पर जाने के उनके फैसले को अस्वीकार्य बताया है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
