झालावाड़: झालावाड़ में स्कूल की छत गिरने की घटना पर कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने राज्य सरकार पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि सत्ता और साधन होने के बावजूद लापरवाही की गई। झालावाड़ जिले के मनोहर थाना इलाके में शुक्रवार सुबह एक सरकारी स्कूल की छत गिरने से सात बच्चों की मौ*त हो गई और कई घायल हो गए। सचिन पायलट ने न्यूज़ एजेंसी एएनआई से कहा कि कल की घटना बहुत ही दर्दनाक है।
मासूम बच्चों पर पढ़ते हुए छत गिर जाए और 7 की मृ*त्यु हो जाए तो ये सरकार की पूरी तरह से लापरवाही है। उन्होंने कहा कि ये आ*पराधिक लापरवाही है, जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की जानी चाहिए। राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर पर सवाल खड़े करते हुए उन्होंने कहा कि मुझे खेद है कि वहां के शिक्षा मंत्री पिछली कांग्रेस सरकार की बात कर रहे हैं।
डेढ़ साल से आपकी सरकार है, डबल इंजन आपके पास है। पूरा साधन है फिर भी आप लोगों ने लापरवाही की। सचिन पायलट ने आरोप लगाया कि इमारत की शिकायत के बावजूद सही समय पर कदम नहीं उठाया गया। उन्होंने कहा कि राजस्थान सरकार को निर्णायक कदम उठाना चाहिए, बजाय इसके कि पिछली सरकार को दोषी ठहराया जाए।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
