मुंबई: मुंबई (Mumbai) के लीलावती अस्पताल में भर्ती जानेमाने पटकथा लेखक और अभिनेता सलमान खान (Salman Khan) के पिता सलीम खान (Salim Khan) की सेहत के बारे में अस्पताल ने हेल्थ अपडेट दिया है। अस्पताल के डॉक्टर जलील पारकर ने मीडिया से कहा कि सलीम खान की तबीयत में पहले से काफी सुधार है। उन्होंने बताया की मंगलवार सुबह सलीम खान को लीलावती अस्पताल लाया गया था। उस वक्त उनका ब्लड प्रेशर काफी कम था। उन्हें कई तरह की तकलीफें थीं और ऐसे में उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था।
डॉ. पारकर ने बतीय की सलीम खान को कल ब्रेन हैमरेज हुआ था, मगर यह हैमरेज मिनिमल किस्म का था, जिसके लिए सर्जरी करने की जरूरत नहीं पड़ी और हमने इसे कंट्रोल कर लिया था। डॉ. पारकर ने बताया कि सलीम खान पर डीएसए (डिजिटल सब्स्ट्रैक्शन एंजियोग्राफ़ी) नामक सर्जरी की गई थी जो कि एक प्रोसिजर है जिसे डॉ. नितिन डांगे ने किया।
फिलहाल सलीम खान को वेंटिलेटर पर रखा गया है और उनकी स्थिति पहले से बेहतर है और हो सकता है कि एक दो दिन में उन्हें वेटिंलेटर से आईसीयू में शिफ्ट कर दिया जाए। हालांकि उन्होंने कहा कि डिस्चार्ज करने के बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता है, फिलहाल वो निगरानी में रहेंगे।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
