Monday , 9 March 2026
Breaking News

सनेई तकाइची चुनी गई जापान की पहली महिला प्रधानमंत्री

जापान: सनेई तकाइची जापान की पहली महिला प्रधानमंत्री चुनी गई हैं। जापानी संसद के दोनों सदनों में हुई वोटिंग में उन्हें बहुमत मिला है। 64 साल की तकाइची एक दक्षिणपंथी नेता हैं। उन्हें जापान की ‘आयरन लेडी’ कहा जाता है। जापान का प्रधानमंत्री बनने के लिए यह तकाइची का तीसरा प्रयास है।

 

Sanae Takaichi elected Japan's first female Prime Minister

 

 

तकाइची सत्तारूढ़ लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी (एलडीपी) की सदस्य हैं। एलडीपी ने पिछले पांच सालों में चौथी बार नया प्रधानमंत्री चुना है। हाल के सालों में यह पार्टी कई घोटालों के आरोपों से घिरी रही है। सनेई तकाइची एलडीपी के कट्टर*पंथी धड़े से जुड़ी हैं और जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की करीबी मानी जाती हैं। इससे पहले वह सरकार में मंत्री रह चुकी हैं। वो एक टीवी होस्ट भी रही हैं और हेवी मेटल ड्रमर भी हैं।

 

 

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने तकाइची की तारीफ करते हुए कहा था कि वह बहुत सम्मानित और बुद्धिमान नेता हैं। प्रधानमंत्री बनने के बाद तकाइची के सामने कई चुनौतियां होंगी, जिनमें से प्रमुख हैं- सुस्त पड़ी अर्थव्यवस्था को तेजी देना, अमेरिका-जापान संबंधों में चल रही खटास को संभालना और बंटी हुई सत्तारूढ़ पार्टी को एकजुट करना।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Why does Nitish Kumar want to go to the Rajya Sabha He himself explained the reason.

आखिर क्यों राज्यसभा जाना चाहते हैं नीतीश कुमार? खुद बताई वजह

बिहार: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने सोशल मीडिया (Social Media) प्लेटफॉर्म X …

Iran israle conflict global news update 05 march 26

मिसाइल दागने का दावा, मगर सन्नाटा क्यों? मध्य-पूर्व में रहस्यमयी हालात

ईरान: इसराइली सेना का कहना है कि ईरान ने गुरुवार तड़के उसकी ओर कई मिसाइलें …

Iran America sky eye ballistic missile radar in Qatar 04 March 26

ईरान ने फोड़ी अमेरिका की ‘आसमानी आंख’, कतर में उड़ाया बैलिस्टिक मिसाइल रडार 

ईरान: कतर के रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि देश को ईरान की ओर से …

Indian stock market falls sharply amid rising tensions in the Middle East

मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच भारतीय शेयर बाजार में आई भारी गिरावट

नई दिल्ली: मध्य पूर्व (Middle East) में बढ़ते तनाव और तेल की कीमतों (Crude Oil …

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !