Saturday , 7 March 2026
Breaking News

बाहर का माल है तो बाहर का माल है : संजय राउत

नई दिल्ली: शिव सेना उद्धव गुट के नेता अरविंद सावंत के शिंदे गुट की नेता शाइना चुडासमा मुनोत को लेकर इंपोर्टेड माल वाले बयान पर राजनीति में चर्चाएं तेज हो गई है। अब उद्धव गुट के नेता संजय राउत मे मीडिया के सामने अरविंद सांसद के पक्ष में पार्टी की तरफ से मीडिया में बयान दिया है। संजय राउत ने कहा कि कोई अपमान नहीं हुआ है। क्या कहा है अरविंद सावंत ने? इतना ही कहा है कि जो महिला उम्मीदवार हैं वे मुंबादेवी में बाहर से आई हैं। इंपोर्टेड माल हैं।

 

 

 

sanjay raut justified arvind sawant imported maal statement on shaina nc

 

अगर इंपोर्टेड माल है, बाहर का उसमें महिला का अपमान कहां से हो गया?” संजय राउत ने विपक्षी पार्टियों पर आरोप लगाते हुए कहा है कि आपने सोनिया गांधी के बारे में क्या कहा था, प्रियंका गांधी के बारे में क्या कहा है आपने? आप एक बार इतिहास खंगाल लीजिए 10-15 सालों का। राजनीतिक इवेंट्स करते हैं ये लोग। उद्धव गुट के नेता ने बयान दिया है कि बाहर का माल है तो बाहर का माल है। इंपोर्टेड है। बाहर से अगर कोई व्यक्ति चुनाव लड़ता है तो उसे लोग कहते हैं कि ये बाहर से आया हुआ व्यक्ति है। यहां का नहीं है, स्थानीय नहीं है, भूमि पुत्र नहीं है। ये भूमि कन्या नहीं है।

 

 

 

 

 

इतना ही तो कहा है। उसका इतना मुद्दा बनाने की जरूरत नहीं है। इससे पहले मुंबादेवी विधानसभा से शिंदे गुट की उम्मीदवार शाइना चुडासमा मुनोत ने अपने बयान में कहा था कि नागपाड़ा पुलिस में एफआईआर दर्ज कराई गई है। एक महिला के सम्मान को नुकसान पहुंचाया है। इलेक्शन कमीशन और महिला आयोग ने भी संज्ञान लिया है। ये महिलाओं के सम्मान के लिए भी एक जंग है। हाल ही में अपने एक बयान में अरविंद सावंत ने बिना नाम लिए हुए शाइना के लिए कहा था कि ‘उनकी हालत देखिए आप।

 

 

 

ज़िंदगी भर वो भाजपा में रहीं। फिर वो दूसरी पार्टी में गईं। हमारे यहां इंपोर्टेड माल नहीं चलता है। हमारे यहां ओरिजनल माल चलता है। अब उनके इस बयान के खिलाफ शाइना ने अरविंद सावंत के खिलाफ भी कानूनी कदम उठाया है। शाइना, शिंदे गुट में शामिल होने से पहले बीजेपी में थी। लेकिन अब वे महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में शिंदे गुट की तरफ से मुंबादेवी विधानसभा सीट से उम्मीदवार हैं।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Iran America sky eye ballistic missile radar in Qatar 04 March 26

ईरान ने फोड़ी अमेरिका की ‘आसमानी आंख’, कतर में उड़ाया बैलिस्टिक मिसाइल रडार 

ईरान: कतर के रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि देश को ईरान की ओर से …

Adulteration in the festive season, so many kilos of cheese recovered in Jaipur

त्योहारी सीजन में मिलावट का खेल, जयपुर में इतने किलो पनीर पकड़ा

जयपुर: जयपुर के जवाहर नगर इलाके में टीला नंबर-1 के पास एक डेयरी पर मिलावटी …

Indian stock market falls sharply amid rising tensions in the Middle East

मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच भारतीय शेयर बाजार में आई भारी गिरावट

नई दिल्ली: मध्य पूर्व (Middle East) में बढ़ते तनाव और तेल की कीमतों (Crude Oil …

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Sonia Gandhi sharply criticized the Modi government's silence on Khamenei incident

खामेनेई की मौ*त पर मोदी सरकार की चुप्पी पर सोनिया गांधी का तीखा तंज

नई दिल्ली: कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) ने मंगलवार को अमेरिका …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !