Saturday , 7 March 2026
Breaking News

हज यात्रा पर गर्मी से होने वाली मौतों को रोकने के लिए सऊदी अरब ने किए ये इंतजाम

नई दिल्ली: इस साल हज यात्रा शुरू हो चुकी है, जिसमें 14 लाख से ज्यादा मुसलमान सऊदी अरब के पवित्र शहर मक्का पहुंचे हैं। पिछले साल हज यात्रा पर आए 1,300 लोगों की गर्मी के कारण मौ*त हो गई थी। सऊदी के अधिकारियों का कहना है कि उन्होंने साल में होने वाले इस आयोजन के लिए सुरक्षा बढ़ा दी हैं। तापमान के 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना को देखते हुए, उन्होंने हजारों पेड़ लगाए हैं और सैकड़ों कूलिंग यूनिट्स लगाई हैं ताकि गर्मी से राहत मिल सके।

Saudi Arabia made these arrangements to prevent heat during Haj pilgrimage

उन्होंने 12 साल से कम उम्र के बच्चों पर भी प्रति*बंध लगाया है। इसके साथ ही बिना आधिकारिक अनुमति के हज करने वाले तीर्थयात्रियों को चेतावनी दी है कि उन्हें पांच हजार डॉलर का जुर्माना और 10 साल के लिए प्रवेश प्रति*बंध का सामना करना पड़ सकता है। अधिकारियों ने कहा कि रविवार तक उन्होंने मक्का में प्रवेश करने से 2 लाख 69 हजार से ज्यादा लोगों को रोक दिया था।

हज इस्लाम धर्म के लोगों के लिए सबसे पवित्र तीर्थयात्रा है, जिसके लिए हर साल लाखों की संख्या में मुस्लिम सऊदी अरब के मक्का शहर जाते हैं। यह इस्लाम के पांच स्तंभों में से एक है और हर वो मुस्लिम जो शारीरिक और आर्थिक रूप से सक्षम हो, उससे उम्मीद की जाती है कि वो अपने जीवन में कम से कम एक बार हज जरूर करे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Iran America sky eye ballistic missile radar in Qatar 04 March 26

ईरान ने फोड़ी अमेरिका की ‘आसमानी आंख’, कतर में उड़ाया बैलिस्टिक मिसाइल रडार 

ईरान: कतर के रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि देश को ईरान की ओर से …

Adulteration in the festive season, so many kilos of cheese recovered in Jaipur

त्योहारी सीजन में मिलावट का खेल, जयपुर में इतने किलो पनीर पकड़ा

जयपुर: जयपुर के जवाहर नगर इलाके में टीला नंबर-1 के पास एक डेयरी पर मिलावटी …

Indian stock market falls sharply amid rising tensions in the Middle East

मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच भारतीय शेयर बाजार में आई भारी गिरावट

नई दिल्ली: मध्य पूर्व (Middle East) में बढ़ते तनाव और तेल की कीमतों (Crude Oil …

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Sonia Gandhi sharply criticized the Modi government's silence on Khamenei incident

खामेनेई की मौ*त पर मोदी सरकार की चुप्पी पर सोनिया गांधी का तीखा तंज

नई दिल्ली: कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) ने मंगलवार को अमेरिका …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !