Sunday , 8 March 2026
Breaking News

सौरभ भारद्वाज होंगे आम आदमी पार्टी दिल्ली के नए अध्यक्ष

नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी (आप) ने शुक्रवार को पूर्व विधायक सौरभ भारद्वाज को दिल्ली का अध्यक्ष नियुक्त किया है। जबकि पंजाब की जिम्मेदारी मनीष सिसोदिया को दी गई है। आप का ये फैसला तब आया है जब हाल ही में पार्टी ने दिल्ली की सत्ता गंवाई है। दिल्ली के अलावा गुजरात, गोवा, पंजाब और छत्तीसगढ़ में नए प्रभारी और सह प्रभारी नियुक्त किए गए है।

Saurabh Bhardwaj will be the new president of Aam Aadmi Party Delhi

इनमें दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम और आप नेता मनीष सिसोदिया को पंजाब का प्रभारी नियुक्त किया है। पार्टी ने गोपाल राय को गुजरात और पंकज गुप्ता को गोवा का प्रभारी बनाया है। वहीं आप सांसद संदीप पाठक को छत्तीसगढ़ का प्रभारी बनाया गया है और जम्मू-कश्मीर के प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी मेहराज मलिक को दी गई है।

पिछले दिल्ली विधानसभा चुनावों में आम आदमी पार्टी को बुरी तरह हार का सामना करना पड़ा है और पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल समेत कई दिग्गजों को हार का सामना करना पड़ा, जिसमें मनीष सिसोदिया का भी नाम शामिल है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Iran America sky eye ballistic missile radar in Qatar 04 March 26

ईरान ने फोड़ी अमेरिका की ‘आसमानी आंख’, कतर में उड़ाया बैलिस्टिक मिसाइल रडार 

ईरान: कतर के रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि देश को ईरान की ओर से …

Indian stock market falls sharply amid rising tensions in the Middle East

मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच भारतीय शेयर बाजार में आई भारी गिरावट

नई दिल्ली: मध्य पूर्व (Middle East) में बढ़ते तनाव और तेल की कीमतों (Crude Oil …

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Sonia Gandhi sharply criticized the Modi government's silence on Khamenei incident

खामेनेई की मौ*त पर मोदी सरकार की चुप्पी पर सोनिया गांधी का तीखा तंज

नई दिल्ली: कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) ने मंगलवार को अमेरिका …

CBSE postpones Class 10 and 12 board exams amid middle east crisis

सीबीएसई ने जंग के बीच टाली 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं, जानें नया अपडेट

नई दिल्ली: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन यानी सीबीएसई (CBSE) ने मध्य पूर्व (Middle East …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !