Wednesday , 21 October 2026
Breaking News

जिला कलक्टर काना राम राज्य स्तरीय सम्मान से हुए सम्मानित

सवाई माधोपुर: स्वाधीनता दिवस के अवसर पर जोधपुर में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जिला कलक्टर सवाई माधोपुर काना राम को उनकी उत्कृष्ट प्रशासनिक क्षमता, दूरदर्शी नेतृत्व और जनसेवा के प्रति अविचलित समर्पण के लिए  “योग्यता प्रमाण पत्र” प्रदान कर सम्मानित किया है।

 

Sawai Madhopur Collector Kana Ram was honoured with state level honour

 

 

जिला कलक्टर काना राम को यह सम्मान हनुमानगढ़ जिले में उनके द्वारा न*शा मुक्ति के लिए संचालित ‘मानस अभियान’ में उनकी भूमिका, फसल बीमा योजना में नवाचार, कृषि महोत्सव के सफल आयोजन, टीबी मुक्त भारत अभियान आदि में उल्लेखनीय प्रगति तथा राज्य सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं में उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रदान किया गया है। उनके नेतृत्व में संचालित इन पहलों ने न केवल सामाजिक परिवर्तन को नई दिशा दी, बल्कि किसानों की आय में वृद्धि और आजीविका सुधार में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया।

 

 

 

 

जिला कलक्टर काना राम की संवेदनशील कार्यशैली और जनहित के प्रति प्रतिबद्ध दृष्टिकोण को मिला यह सम्मान अन्य अधिकारियों के लिए प्रेरणास्रोत है। उनकी यह उपलब्धि सवाई माधोपुर जिले के लिए अत्यंत हर्ष का विषय है। इस अवसर पर जिले के प्रतिष्ठित लोगों, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों और आमजन ने कलक्टर को बधाई देते हुए कहा कि यह सम्मान जिले की प्रतिष्ठा को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगा।

 

 

 

यह सम्मान न केवल एक अधिकारी की व्यक्तिगत उपलब्धि है, बल्कि सवाई माधोपुर जिले की सामूहिक प्रगति, सकारात्मक बदलाव और असीम संभावनाओं का जीवंत प्रतीक है। स्वयं कलक्टर कानाराम ने इसे अपने लिए गौरव का क्षण बताते हुए विश्वास व्यक्त किया कि वे भविष्य में भी जिले के सर्वांगीण विकास और जनकल्याण के कार्यों के प्रति पूर्ण समर्पण के साथ कार्य करते रहेंगे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Accident during action on sand mining tractor in chauth ka barwara Sawai Madhopur Head Constable 6 oct 26

सवाई माधोपुर में अ_वैध बजरी ट्रैक्टर पर कार्रवाई के दौरान हादसा, पुलिसकर्मी पर चढ़ा ट्रैक्टर!

सवाई माधोपुर: जिले के चौथ का बरवाड़ा (Chauth Ka Barwara) क्षेत्र में मंगलवार सुबह तेज …

Mantown Police Sawai Madhopur News Vikalp Times 6 oct 26

अप_हरण फि_रौती केस में 21 साल की महिला गिरफ्तार, 2.20 लाख कैश और मोबाइल जब्त

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Sawai Madhopur) ने एरिया …

Bulldozer action in Jaipur, Wall, stairs, and tin shed demolished, 210 more in the crosshairs Vikalp Times

जयपुर में बुलडोजर एक्शन: दीवार, सीढ़ियां और टिनशेड तोड़े, 210 और निशाने पर

जयपुर: न्यू सांगानेर रोड (New Sanganer Road, Jaipur) को 100 फीट चौड़ा करने की कार्रवाई …

Rajasthan Youth Congress to get a new president Abhishek Chaodhary in the lead with 6.15 lakh votes!

राजस्थान यूथ कांग्रेस को मिलेगा नया अध्यक्ष! 6.15 लाख वोट लेकर अभिषेक चौधरी सबसे आगे!

जयपुर: राजस्थान यूथ कांग्रेस (Rajathan Youth Congress) के अध्यक्ष पद के चुनाव का परिणाम रविवार …

No need for personnel to climb up, and no delay in extinguishing fires Kota receives a high-tech machine worth 9.5 crore.

न कर्मचारी ऊपर जाएगा, न आग बुझाने में होगी देरी! कोटा को मिली 9.5 करोड़ की हाईटेक मशीन

कोटा: नगर निगम कोटा (Nagar Nigam Kota) के अग्निशमन विभाग (Fire Department Kota) को करीब …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !