Sunday , 8 March 2026
Breaking News

खूंखार टाइगरों के बीच घूमती है ये लेडी | शब्दों में पिरोती है रणथंभौर का वैभव

रणथंभौर राष्ट्रीय उद्यान को पर्यटन नक्शे पर विश्व भर में एक विशेष पहचान मिली है, लेकिन बहुत कम लोग यह जानते हैं कि यहां टाइगर सफारी के लिए आने वाले वाले देशी-विदेशी पर्यटकों को गाइड करने का काम एक महिला बखूबी करती है। जिला मुख्यालय से करीब 35 किलोमीटर दूर भूरी पहाड़ी गांव निवासी सूरज बाई रणथंभौर की इकलौती नेचर गाइड है, जो पर्यटकों को पार्क भ्रमण के दौरान गाइड कर जंगल व वन्यजीवों के बारे में जानकारी देती है।

13 साल से कर रही गाइडिंग:-

सूरजबाई पिछले 13 साल से लगातार रणथंभौर राष्ट्रीय उद्यान में नेचर गाइड के तौर पर काम कर रही है। वन विभाग ने मार्च 2007 में उनका और अन्य तीन महिलाओं का चयन नेचर गाइड के तौर पर किया था। प्रशिक्षण के पश्चात अप्रेल 2007 से चयनित महिलाओं ने रणथंभौर में नेचर गाइड के रूप में काम करना शुरू किया। लेकिन इस साहसिक कार्य में अन्य तीन महिलाएं खुद को साबित नहीं कर पाई, उन्होंने कुछ दिनों बाद काम छोड़ दिया। लेकिन सूरजबाई अपने जज्बे और हिम्मत के साथ अपने काम में डटी रहीं।

sawai madhopur lady nature guide suraj bai in ranthambore national park tiger

लैंग्वेज कोर्स करने की चाह:-

सूरजबाई ने बताया कि अंग्रेजी तो सीख ली, लेकिन अब जर्मन, फ्रेंच सहित अन्य विदेशी भाषाओं पर अपनी पकड़ बनानी है। इसके लिए वह लैंग्वेज कोर्स करना चहाती है।

अनुभव से हुई परिपक्व:-

सूरजबाई ने बताया कि ग्रामीण परिवेश से संबंध रखने के कारण वह केवल 12वीं तक ही पढ़ाई कर सकी। शुरू में अंग्रेजी नहीं आने के कारण लोग हंसते थे, लेकिन धीरे-धीरे अंग्रेजी भाषा पर अपनी पकड़ मजबूत की। अब वह गाइड के काम में परिपक्व हो गई है।

प्रोफेशनल्स के साथ किया काम:-

सूरजबाई अब तक रणथभौर में कई फिल्म मेकर और अनुभवी वाइल्ड लाइफ फोटोग्राफर के साथ काम कर चुकी हैं। प्रसिद्ध वाइल्ड लाइफ फिल्म मेकर नल्ला मुत्थु और इंग्लैण्ड के वाइल्ड लाइफ फोटोग्राफर के्रज जोन इनमें मुख्य रूप से शामिल हैं। इसके अलावा सीआईडी सीरियल फेम शिवाजी साटम को भी वह रणथंभौर में गाइड कर चुकी हैं। उनके कार्य को देखते हुए दीयाकुमारी फाउण्डेशन की ओर से उन्हें 2018 में सवाई मानसिंह द्वितीय सम्मान से समानित किया गया।

 

 

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !