Wednesday , 21 October 2026
Breaking News

सायबर फ्रॉ*ड के विरुद्ध पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अन्तर्राज्यीय गैं*ग का पर्दाफाश कर 6 आरोपियों को दबोचा

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर जिले की सायबर थाना पुलिस ने सायबर फ्रॉ*ड को लेकर बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने अन्तर्राज्यीय गैंग का पर्दाफाश कर 6 आरोपियों को गिर*फ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी मो. सलीम पुत्र मो. जाहीर निवासी असगरीपुर जोया डिडोली जिला अमरोहा उत्तर प्रदेश,  राजेश कुमार सेनी उर्फ सोनू पुत्र तेजराम सिंह निवासी शाहपुर डिटोली जिला अमरोहा उत्तर प्रदेश, विक्की कुमार पुत्र रमेश सिंह जाटव निवासी सलेमपुर जिला अमरोहा उत्तर प्रदेश, प्रदीप कुमार पुत्र स्व. करतार सिंह निवासी गांव सुलतानपुर फलैदा पोस्ट फतेहपुर विश्नोई पाकबडा जिला मुरादाबाद हाल निवासी मकान न 278 आवास विकास कॉलोनी फेज-2 बुद्ध विहार मझोला जिला मुरादाबाद उत्तर प्रदेश, शुभम नारायण त्यागी उर्फ प्रिंस पुत्र मुकेश कुमार निवासी गांव बरनावा बागपथ बिनोली उत्तर प्रदेश हाल निवासी शाक्ति खंड-3, प्लाट न 8 एसएफ-2 इन्दरापुरम जिला गाजियाबाद उत्तर प्रदेश और आनन्द उर्फ अभिशेक पुत्र भीष्म सिंह निवासी गांव बीटा पोस्ट जिला मेरठ उत्तर प्रदेश हाल निवासी शाक्ति खंड-3, 373 एफ-1 वसुंदरा इंदरापुरम जिला गाजियाबाद उत्तर प्रदेश को गिर*फ्तार किया गया है।

 

 

Sawai Madhopur Police big action 18 Jan 25

 

 

 

पुलिस के अनुसार महानिरीक्षक पुलिस भरतपुर रेजं भरतपुर राहुल प्रकाश और सवाई माधोपुर जिला पुलिस अधीक्षक ममता गुप्ता के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सवाई माधोपुर राम कुवार कस्वा के सुपरविजन में चलाए जा रहे एंटी वायरस अभियान तथा पुलिस मुख्यालय द्वारा सायबर ठ*गी के विरूद्ध चलाए जा रहे ऑपरेशन शील्ड के तहत पुलिस उप अधीक्षक सायबर थाना राजेन्द्र सिंह के नेतृत्व में कार्यवाही करते हुए सायबर फ्रॉ*ड से जुड़े मामले में 6 शातिर बद*माशों को गिर*फ्तार किया गया है।

 

 

 

 

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार परिवादी सीताराम मीना शाखा प्रबंधक एसबीआई शाखा कलेक्ट्रेट सवाई माधोपुर के द्वारा थाने पर गत दिनांक 17/12/2024 को एक रिर्पोट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट में बताया गया है कि श्री कृपा फोर व्हीलर प्राईवेट लिमिटेड पार्टनर जयदीप के नाम से अज्ञात व्यक्ति का कॉल आया। फर्म की खाते की चैकबुक खत्म होने का बहाना बताकर अर्जेन्ट भुगतान करने और एक करोड रुपये की पोलिसी कराने का ला*लच देकर व्हाटसएप पर फर्जी लेटरपैड भेजकर 14 लाख 57 हजार रुपये चॉद एन्टरप्राईजेज मुरादाबाद के खाते मे भुगतान करवा लिये। इस पर मामला दर्ज अनुसंधान प्रारंभ किया गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए सायबर थाने से सहायल उप निरीक्षक फैयाज खा के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया।

 

 

 

 

 

जिसमें कांस्टेबल दिनेश व नफीस को शामिल किया गया और आरोपियों की तलाश हेतु दिल्ली, गाजियाबाद, मुरादाबाद रवाना किया गया। तलाश के दौरान विशेष टीम द्वारा 7 दिन तक जिला अमरोहा, मुरादाबाद, दिल्ली मे रहकर सायबर सैल की तकनीकी सहायता से आरोपियों की तलाश की गई। मामले में 6 आरोपियों को गिर*फ्तार किया गया। इसके साथ ही आरोपियों के कब्जे से 2 लाख 40 हजार रुपये बरामद किये गये व यश बैंक के खाते में 4 लाख 97 हजार रुपये होल्ड कराये गये। प्रकरण में घटना को अंजाम देने के मास्टर माइंड की तलाश जारी है।

 

 

 

इस कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम में पुलिस उप अधीक्षक सायबर थाना राजेन्द्र सिंह, सहायक उप निरीक्षक फैयाज खान, राजबब्बर सिंह, कांस्टेबल नफीस खान, दिनेश कुमार, हैड कांस्टेबल आबिद खान, कांस्टेबल हनुमान प्रसाद वर्मा, चन्द्रभान सिंह, कमलेश चालक, कमलेश, महेन्द्र हैड कांस्टेबल सायबर सैल तकनीकी सहायता, कांस्टेबल राजकुमार सिंह सायबर सैल तकनीकी सहायता मौजूद रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Accident during action on sand mining tractor in chauth ka barwara Sawai Madhopur Head Constable 6 oct 26

सवाई माधोपुर में अ_वैध बजरी ट्रैक्टर पर कार्रवाई के दौरान हादसा, पुलिसकर्मी पर चढ़ा ट्रैक्टर!

सवाई माधोपुर: जिले के चौथ का बरवाड़ा (Chauth Ka Barwara) क्षेत्र में मंगलवार सुबह तेज …

Mantown Police Sawai Madhopur News Vikalp Times 6 oct 26

अप_हरण फि_रौती केस में 21 साल की महिला गिरफ्तार, 2.20 लाख कैश और मोबाइल जब्त

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Sawai Madhopur) ने एरिया …

Bulldozer action in Jaipur, Wall, stairs, and tin shed demolished, 210 more in the crosshairs Vikalp Times

जयपुर में बुलडोजर एक्शन: दीवार, सीढ़ियां और टिनशेड तोड़े, 210 और निशाने पर

जयपुर: न्यू सांगानेर रोड (New Sanganer Road, Jaipur) को 100 फीट चौड़ा करने की कार्रवाई …

Rajasthan Youth Congress to get a new president Abhishek Chaodhary in the lead with 6.15 lakh votes!

राजस्थान यूथ कांग्रेस को मिलेगा नया अध्यक्ष! 6.15 लाख वोट लेकर अभिषेक चौधरी सबसे आगे!

जयपुर: राजस्थान यूथ कांग्रेस (Rajathan Youth Congress) के अध्यक्ष पद के चुनाव का परिणाम रविवार …

No need for personnel to climb up, and no delay in extinguishing fires Kota receives a high-tech machine worth 9.5 crore.

न कर्मचारी ऊपर जाएगा, न आग बुझाने में होगी देरी! कोटा को मिली 9.5 करोड़ की हाईटेक मशीन

कोटा: नगर निगम कोटा (Nagar Nigam Kota) के अग्निशमन विभाग (Fire Department Kota) को करीब …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !