Thursday , 22 October 2026
Breaking News

वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय के सभी पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रारम्भ

सवाई माधोपुर: वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय कोटा के अकादमिक सत्र जनवरी 2025 के स्नातक, परास्नातक, व डिप्लोमा सहित सभी पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रकिया 15 जनवरी से प्रारम्भ हो चुकी है। विद्यार्थियों को प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा। क्षेत्रीय केन्द्र भरतपुर के निदेशक डॉ. जितेन्द्र कुमार शर्मा शर्मा ने बताया कि खुला विश्वविद्यालय में प्रवेश प्रक्रिया सरल और सर्व सुगम के लिए प्रवेश प्रक्रिया ऑनलाइन है। भरतपुर संभाग के विभिन्न जिलों के राजकीय महाविद्यालयों सवाई माधौपुर, करौली, बयाना, गंगापुर सिटी, हिंडौन सिटी, डीग, भरतपुर, धौलपुर समेत कुल नौ अध्ययन केन्द्र, बनाए गए।

 

 

Admission begins in all courses of Vardhaman Mahavir Open University

 

 

जिससे छात्र घर बैठे विश्वविद्यालय कि अधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से विश्वविद्यालय द्वारा संचालित यूजी, पीजी, सर्टीफिकेट डिप्लोमा, रोजगारपरक पाठ्यक्रम पत्रकारिता, कंप्यूटर, योग एवं एमबीए जैसे व्यावसायिक रोजगारपरक कोर्साे सहित सभी पाठ्यक्रमों में नए एवं पहले से अध्ययनरत छात्र ऑनलाइन माध्यम से 15 फरवरी ऑनलाइन शुल्क जमा कर प्रवेश ले सकते हैं। प्रवेश लेते समय छात्रों को किताबें नहीं लेने का विकल्प चयन करने पर और केवल ऑनलाइन पाठ्य सामग्री लेंगे उन्हें फीस में 15 फीसदी रियायत मिलेगी।

 

 

 

 

 

महिला विद्यार्थियों को बालिका दूरस्थ शिक्षा योजना के तहत निशुल्क शिक्षा प्राप्त करने का सुनहरा मौका है जो राज्य सरकार द्वारा पुनर्भरण की जाएगी। क्षेत्रीय निदेशक डॉक्टर जितेन्द्र कुमार शर्मा ने बताया कि विश्वविद्यालय द्वारा संचालित पाठ्यक्रम बीए, बीजे, बीएलआईएस तथा स्नातकोत्तर में अर्थशास्त्र, शिक्षा, राजनीति विज्ञान, पुलिस प्रशासन, हिन्दी, इतिहास, समाजशास्त्र, मनोविज्ञान, अंग्रेजी, संस्कृत, राजस्थानी, भूगोल शामिल हैं। इसके अलावा एमकॉम, एमबीए, एमएससी गणित की भी सुविधा है।

 

 

 

 

 

कम्प्यूटर विज्ञान में भी पीजी कर सकते हैं। योगा, मास कम्युनिकेशन, पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान, संस्कृत एवं पर्यटन, जलग्रहण प्रबंध, कम्प्यूटर में डिप्लोमा व फलित ज्योतिष, महात्मा गाँधी नरेगा में सर्टिफिकेट के पाठ्यक्रम भी शामिल हैं। क्षेत्रीय केंद्र भरतपुर के सहायक कुलसचिव एस बी सिंह ने बताया कि विद्यार्थियों को नियमानुसार प्रवेश लेने के लिए सर्वप्रथम अनिवार्य डेब आईडी बनानी होगी और जिसके लिए एबीसी आई डी का प्रयोग किया जायेगा।

 

 

 

विश्वविद्यालय के आईटी विभाग द्वारा बनाये गये पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन प्रवेश लिंक पर क्लिक करना होगा, इससे पूर्व आवश्यक नियमों और आहर्ता को विवरणिका के माध्यम से सुनिश्चित करने के उपरांत आगे बढ़ना होगा। छात्र को ऑनलाइन आवेदन फॉर्म में अपनी डेब आईडी डालने पर आधार लिकं नाम, मोबाइल, लिंग ई-मेल आदि प्रदर्शित होने लगेगी। सही पाठ्यक्रम और अन्य आवश्यक जानकारी और दस्तावेज अपलोड करने के बाद छात्रो को ऑनलाइन शुल्क जमा करना होगा। सफलतापूर्वक आवेदन करने सबमिट होने के बाद प्रिंट कापी जमा कराने की आवश्यकता नहीं होगी।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Accident during action on sand mining tractor in chauth ka barwara Sawai Madhopur Head Constable 6 oct 26

सवाई माधोपुर में अ_वैध बजरी ट्रैक्टर पर कार्रवाई के दौरान हादसा, पुलिसकर्मी पर चढ़ा ट्रैक्टर!

सवाई माधोपुर: जिले के चौथ का बरवाड़ा (Chauth Ka Barwara) क्षेत्र में मंगलवार सुबह तेज …

Mantown Police Sawai Madhopur News Vikalp Times 6 oct 26

अप_हरण फि_रौती केस में 21 साल की महिला गिरफ्तार, 2.20 लाख कैश और मोबाइल जब्त

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Sawai Madhopur) ने एरिया …

Bulldozer action in Jaipur, Wall, stairs, and tin shed demolished, 210 more in the crosshairs Vikalp Times

जयपुर में बुलडोजर एक्शन: दीवार, सीढ़ियां और टिनशेड तोड़े, 210 और निशाने पर

जयपुर: न्यू सांगानेर रोड (New Sanganer Road, Jaipur) को 100 फीट चौड़ा करने की कार्रवाई …

Rajasthan Youth Congress to get a new president Abhishek Chaodhary in the lead with 6.15 lakh votes!

राजस्थान यूथ कांग्रेस को मिलेगा नया अध्यक्ष! 6.15 लाख वोट लेकर अभिषेक चौधरी सबसे आगे!

जयपुर: राजस्थान यूथ कांग्रेस (Rajathan Youth Congress) के अध्यक्ष पद के चुनाव का परिणाम रविवार …

No need for personnel to climb up, and no delay in extinguishing fires Kota receives a high-tech machine worth 9.5 crore.

न कर्मचारी ऊपर जाएगा, न आग बुझाने में होगी देरी! कोटा को मिली 9.5 करोड़ की हाईटेक मशीन

कोटा: नगर निगम कोटा (Nagar Nigam Kota) के अग्निशमन विभाग (Fire Department Kota) को करीब …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !