Saturday , 7 March 2026
Breaking News

एसबीआई ने एफड़ी की ब्याज दरें 0.75% तक बढ़ाईं

180 से 210 दिन तक की एफड़ी पर अब मिलेगा 6% रिटर्न

नई दिल्ली : देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) की ब्याज दरों में बढ़ोतरी की है। एसबीआई ने 46 दिन से 179 दिन तक की एफड़ी की ब्याज दर को 4.75% से बढ़ाकर 5.50% किया है। वहीं 180 दिन से 210 दिन तक की एफड़ी पर अब 5.75% की बजाय 6.00% ब्याज मिलेगा। इसी तरह 211 दिन से 1 साल से कम समय की एफड़ी पर अब 6.00% की जगह 6.25% ब्याज मिलेगा। बाकी अवधि की ब्याज दरों में बदलाव नहीं किया गया है। ये ब्याज दरें 15 मई से लागू हो गई हैं। ब्याज की यह दरें 2 करोड़ रुपए से कम की एफड़ी के लिए हैं।

 

एफड़ी से मिलने वाला ब्याज पूरी तरह से टैक्सेबल होता है। आप एक साल में एफड़ी पर जो भी ब्याज कमाते हैं, वो आपकी एनुअल इनकम में जुड़ता है। कुल आय के आधार पर, आपका टैक्स स्लैब निर्धारित किया जाता है। चूंकि एफड़ी पर अर्जित इंटरेस्ट इनकम को “इनकम फ्रॉम अदर सोर्सेज” माना जाता है, इसलिए इसे टैक्स डिडक्टेड एट सोर्स या टीडीएस के तहत चार्ज किया जाता है। जब आपका बैंक आपकी ब्याज आय को आपके अकाउंट में जमा करता है, तो उसी समय टीडीएस काट लिया जाता है।

 

SBI increased FD interest rates by 0.75%

 

आइए जानते हैं एफड़ी पर टैक्स से जुड़े कुछ पॉइंट

यदि आपकी कुल आय एक वर्ष में 2.5 लाख रुपए से कम है, तो बैंक फिक्स्ड डिपॉजिट पर टीडीएस नहीं काटता है। हालांकि, इसके लिए आपको फॉर्म 15G या 15H जमा करना पड़ेगा। ऐसे में अगर आप TDS बचाना चाहते हैं तो फॉर्म 15G या 15H जरूर जमा करें। यदि सभी एफड़ी से आपकी इंटरेस्ट इनकम एक वर्ष में 40,000 रुपए से कम है, तो टीडीएस नहीं काटा जाता है। वहीं अगर आपकी ब्याज आय 40,000 रुपए से अधिक है तो 10% टीडीएस काटा जाएगा।

 

पैन कार्ड नहीं देने बैंक 20% काट सकता है। 40,000 से ज्यादा इंटरेस्ट इनकम पर टीडीएस काटने की यह लिमिट 60 साल से कम उम्र के लोगों के लिए है। वहीं 60 साल से ज्यादा उम्र, यानी सीनियर सिटीजन की FD से 50 हजार रुपए तक की आय टैक्स फ्री होती है। इससे ज्यादा आय होने पर 10% टीडीएस काटा जाता है। अगर बैंक ने आपकी एफड़ी इंट्रेस्ट इनकम पर टीडीएस काट लिया है और आपकी कुल आय इनकम टैक्स के दायरे में नहीं आती है तो आप काटे गए टीडीएस को टैक्स फाइल करते समय क्लेम कर सकते हैं। ये आपके अकाउंट में क्रेडिट कर दिया जाएगा।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Iran America sky eye ballistic missile radar in Qatar 04 March 26

ईरान ने फोड़ी अमेरिका की ‘आसमानी आंख’, कतर में उड़ाया बैलिस्टिक मिसाइल रडार 

ईरान: कतर के रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि देश को ईरान की ओर से …

Indian stock market falls sharply amid rising tensions in the Middle East

मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच भारतीय शेयर बाजार में आई भारी गिरावट

नई दिल्ली: मध्य पूर्व (Middle East) में बढ़ते तनाव और तेल की कीमतों (Crude Oil …

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Sonia Gandhi sharply criticized the Modi government's silence on Khamenei incident

खामेनेई की मौ*त पर मोदी सरकार की चुप्पी पर सोनिया गांधी का तीखा तंज

नई दिल्ली: कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) ने मंगलवार को अमेरिका …

CBSE postpones Class 10 and 12 board exams amid middle east crisis

सीबीएसई ने जंग के बीच टाली 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं, जानें नया अपडेट

नई दिल्ली: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन यानी सीबीएसई (CBSE) ने मध्य पूर्व (Middle East …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !