इंडोनेशिया: इंडोनेशिया में बचावकर्मियों ने बताया है कि वहां के एक स्कूल के मलबे में अब “किसी के जीवित होने के संकेत नहीं” मिले हैं। इस हा*दसे में 59 लोग अब भी लापता हैं। यहां सोमवार को जब सिदोआर्जो शहर में दो मंजिला इस्लामिक बोर्डिंग स्कूल की इमारत गिरी थी, उस समय स्कूल में सैकड़ों छात्र मौजूद थे। इनमें से अधिकांश किशोर थे।
इस हा*दसे में अब तक 5 छात्रों की मौ*त की पुष्टि हो चुकी है, जबकि करीब 100 छात्र घायल हैं। मलबे से 13 लोगों को बाहर निकाला गया है, जिनमें से दो की बाद में मौ*त हो गई। गुरुवार को राहत कार्य में लगी एजेंसी (बीएनबीपी) ने कहा है कि थर्मल ड्रोन को स्कूल के मलबे में किसी के जीवित होने के संकेत नहीं मिले हैं।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
