Thursday , 23 April 2026
Breaking News

विद्यालय स्टॉफ ने विद्यार्थियों को बांटी टाई बेल्ट और जर्सियां

बूंदी: इन्द्रगढ़ तहसील क्षेत्र के राजकीय प्राथमिक विद्यालय संग्रामगंज में मंगलवार को मानवाधिकार दिवस के अवसर पर विद्यार्थियों को टाई बेल्ट व जर्सी वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पंचायत प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी बाबई किशन गोपाल वर्मा रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि पीईईओ विद्यालय के अध्यापक राममहेश मीणा रहे।

 

School staff distributed tie belts and jerseys to students in indargarh bundi

 

 

अध्यापक राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय के पदाधिकारी नरेश मीणा ने बताया कि संग्रामगंज विद्यालय के प्रधानाध्यापक रामकेश प्रजापत ने स्थानीय विद्यालय की अध्यापिका व राजस्थान शिक्षक संघ (राष्ट्रीय) उपशाखा इन्द्रगढ़ से महिला उपाध्यक्ष सुनीता मीणा एवं विद्यालय में कार्यरत कुक कम हेल्पर रामभरोसी बाई के सहयोग से विद्यालय में नामांकित सभी बालक बालिकाओं को टाई बेल्ट व जर्सियां वितरित की गई। गर्म वस्त्र पाकर विद्यार्थियों के चेहरे पर खुशी की लहर चमक उठी।

 

 

 

मुख्य अतिथि ने विद्यालय के प्रति इस समर्पण भाव को देखकर विद्यालय स्टाफ की सराहना की व छात्र-छात्राओं का पढ़ाई का स्तर परखा जो गुणवत्तापूर्ण पाया गया। पीईईओ क्षेत्र के सभी शिक्षकों ने विद्यालय एवं विद्यार्थियों के प्रति समर्पण भावना को देखते हुए संग्रामगंज विद्यालय के स्टॉफ की सराहना की एवं उनके कार्य को सभी के लिए प्रेरणादायक बताया। इस अवसर पर मोती लाल मीना, रामशंकर मीना, मस्तराम मीना, जगदीश मीना, केशर बाई, ग्रामीण व छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

ACB Action on bandikui sdm office employee Dausa News 20 April 26

SDM ऑफिस में एसीबी का ट्रैप,15 हजार की रि*श्वत लेते आदित्य शर्मा गिरफ्तार

बांदीकुई/दौसा: एसडीएम कार्यालय में सोमवार को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते …

Fire breaks out at Pachpadra refinery in Balotara Barmer Rajasthan

उद्घाटन से पहले पचपदरा रिफाइनरी में आग, पीएम मोदी के दौरे से पहले हड़कंप

बालोतरा/बाड़मेर: बालोतरा (Balotara) के पचपदरा रिफाइनरी (Pachpadra Refinery) में उद्घाटन से एक दिन पहले आग …

New 'king' of the jungle Cheetah KP-3 sets up camp in Shergarh Wildlife Sanctuary

जंगल में नया ‘राजा’? चीता KP-3 ने शेरगढ़ में जमाया डेरा, 2 खरगोशों का किया शि*कार

कोटा: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) से निकलकर बारां …

Bus falls into 200-feet deep gorge in pushkar ghati ajmer

अजमेर में मौ*त का मंजर, 200 फीट खाई में गिरी बस! 2 की मौ*त

अजमेर: अजमेर (Ajmer) जिले में रविवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया, जब यात्रियों …

Female teacher vande bharat express train dausa Accident 19 April 26

कुछ सेकंड की लापरवाही, जिंदगी खत्म! वंदे भारत की च*पेट में आई सरकारी टीचर

दौसा: दौसा (Dausa) जिले के बांदीकुई स्टेशन पर एक दर्दनाक हादसे में सरकारी महिला शिक्षक …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !