अहमदाबाद: अहमदाबाद के खोखरा इलाके में स्थित सेवेंथ डे स्कूल में 10वीं कक्षा के एक छात्र की मौ*त के बाद बुधवार सुबह भारी हं*गामा हुआ। अभिभावक बड़ी संख्या में स्कूल पहुंचे और वि*रोध प्र*दर्शन किया और तो*ड़फोड़ भी की। मंगलवार को इसी स्कूल के एक छात्र ने दूसरे छात्र पर धा*रदार ह*थियार से ह*मला कर दिया था। घायल छात्र की इलाज के दौरान मौ*त हो गई। इसके बाद गुस्साए अभिभावक बुधवार सुबह स्कूल पहुंचे और जमकर नारेबाजी की।
इस दौरान पुलिस और अभिभावकों के बीच झड़प भी हुई। कुछ लोगों ने स्कूल कार्यालय में घुसकर सामान को नुकसान पहुंचाया। स्कूल प्रशासन की ओर से प्रशासनिक अधिकारी मयूरीकाबेन पटेल ने बताया कि बच्चे स्कूल से बाहर जा रहे थे तभी पास की गली में एक छात्र पर ह*मला हुआ। हमें जानकारी मिली तो तुरंत एम्बुलेंस बुलाई गई, लेकिन ट्रैफिक के कारण एम्बुलेंस समय पर नहीं पहुंच सकी। इसलिए हम बिना इंतजार किए बच्चे को रिक्शे से अस्पताल ले गए। इस घटना के बाद सवाल उठा कि छात्र स्कूल में धा*रदार ह*थियार कैसे लाया। इस पर पटेल ने कहा कि ऐसा नहीं लगता कि छात्र ह*थियार बैग में लेकर आया था।
संभव है कि उसने इसे बाहर अपनी कार में रखा हो। पुलिस का कहना है कि मुख्य अभियुक्त समेत दो लोगों को हिरा*सत में लिया गया है। अहमदाबाद के संयुक्त पुलिस आयुक्त (अप*राध) शरद सिंघल ने बताया कि सुबह अभिभावकों ने मांग की थी कि इस मामले की जांच क्रा*इम ब्रांच को सौंपी जाए, जिसे पुलिस कमिश्नर ने स्वीकार कर लिया है। अब जांच क्रा*इम ब्रांच को सौंप दी गई है।
स्कूल पर लगे आरोपों के बारे में उन्होंने कहा कि आरोप है कि मंगलवार की घटना के बाद पानी का टैंकर बुलाकर सबूत नष्ट करने की कोशिश की गई। उन्होंने कहा कि इस मामले की जांच के लिए एफएसएल टीम को बुलाया गया है। अगर यह साबित होता है कि सबूत नष्ट किए गए हैं, तो इसमें शामिल लोगों के खिलाफ आईपीसी की धारा 201 के तहत मामला दर्ज किया जाएगा।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
